फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बैंक की तरफ से अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया गया है. आज हम आपको उसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. एचडीएफसी बैंक की तरफ से लोन की ब्याज दरों को कम कर दिया गया है, जानकारी देते हुए बताया गया कि एमसीएलआर में सीधे 0.3% तक की कमी की गई है.
ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट
एमसीएलआर की दरों में 0.3% तक की कमी करने से ग्राहकों को सीधा फायदा मिला है और वह काफी खुश दिखाई दे रहे है. MCLR सीधे तौर पर लोन की जरूरत से जुड़ा हुआ होता है. बैंक की तरफ से MCLR की दर से कम में होम लोन या कार लोन नहीं दिया जा सकता. ऐसे में अगर बैंक का एमसीएलआर घटता है, तो लोन की दरे भी अपने आप ही कम हो जाती है.
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) की तरफ से अभी तक एक परसेंट तक रेपो रेट में कमी की जा चुकी है. इसके बाद, देश के अधिकतर बैंकों की तरफ से लोन और एफडी की ब्याज दरों में कमी का दौर जारी है. यह नई दरे 7 जुलाई 2025 यानी कल से लागू हो चुकी है.
एमसीएलआर रेट में बदलाव
एचडीएफसी बैंक की ओवरनाइट और 1 महीने का एसएलआर 8.9% से 8.6% तक कर दिया गया है. 3 महीने का रेट 8.95% से 8.65% तक कर दिया गया है. 6 महीना, 1 साल और 2 साल का एमसीएलआर 8.75% कर दिया गया है. 3 साल का एमसीएलआर 9.1 l0% से 8.8% कर दिया गया. रेपो रेट में कमी के बाद से ही कई बड़े बैंकों की तरफ से ब्याजरों में भी कमी की जा रही है, जिससे ग्राहक काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.
