HDFC बैंक के ग्राहकों की लगी लॉटरी, अब मिलेगा FD पर ज्यादा ब्याज

नई दिल्ली, New FD Plan | अगर आप भी HDFC बैंक के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दें कि हाल ही में बैंक की तरफ से फिक्स डिपाजिट की ब्याज दरों में इजाफा किया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं, बढी हुई ब्याज दरें 3 करोड़ से लेकर 5 करोड़ तक की जमा राशि पर लागू होने वाली है.

HDFC Bank

HDFC बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव

एचडीएफसी बैंक को प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक माना जाता है, बैंक की तरफ से एफडी करवाने पर अब आम जनता को 7.4% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.9% के हिसाब से रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ मिलने वाला है. अगर आप एचडीएफसी बैंक में 7 दिन से लेकर 29 दिनों की अवधि तक एफडी करवाते हैं, तो आपको 4.7% इंटरेस्ट मिलता है. 30 दिन से 45 दिन की एफडी पर भी समान इंटरेस्ट ही मिलता है. 46 दिन से 60 दिनों की अवधि के लिए रेट ऑफ इंटरेस्ट 5.75% है, 61 दिन से 89 दिनों के लिए रेट ऑफ इंटरेस्ट 6% है.

एक्सिस बैंक दे रहा 7% से ज्यादा इंटरेस्ट

एचडीएफसी बैंक की तरफ से सीमांत लागत आधारित कर्ज दरो को भी संशोधित किया गया है. नई दरें 9.1 5% से लेकर 9.45% प्रतिवर्ष होने वाली है, एमसीएलआर को 9.15% से बढाकर 9.20% कर दिया गया है. एक महीने की एमसीएलआर अब 9.20 पर बनी हुई है. इसी प्रकार एक्सिस बैंक की तरफ से भी हाल ही में एफडी की बाजारों में इजाफा किया गया था. अगर आप बैंक में 11 दिन से लेकर 1 साल तक की एफडी करवाते हैं, तो आपको 7.3% के हिसाब से रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ मिलने वाला है. 2 साल से 30 महीने की एफडी के लिए रेट ऑफ इंटरेस्ट 7% रखी गई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.