बड़ी खुशखबरी: HDFC बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा, देखे बढ़ी हुई ब्याज दरें

फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी HDFC बैंक के ग्राहक है, तो आज की यह खबर सुनकर आप काफी खुश होने वाले है. बैंक की तरफ से कस्टमर के लिए 2 करोड रुपए तक की एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव करने का फैसला लिया गया है. बैंक की ऑफिशल वेबसाइट पर भी इस बारे में जानकारी दी गई है, बढ़ी हुई ब्याज दरें 10 जून 2024 से लागू भी हो चुकी है. बैंक की तरफ से अब ग्राहकों को 7.75% के हिसाब से ब्याज मिलने वाला है.

HDFC Bank

अबकी बार बैंक ने 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक की एफडी पर ब्याज दरों को 20 बेसिक प्वाइंट तक बढ़ाया है. आज की इस खबर में हम आपको एचडीएफसी बैंक की बढ़ी हुई ब्याज दरों के बारे में जानकारी देने वाले है.

HDFC की बढ़ी ब्याज दरें

समय ब्याज दर
7 दिन से लेकर 29 दिन 3.00%
30 दिन से लेकर 45 दिन 3.50%
46 दिन से लेकर 6 महीने से कम 4.50%
6 महीने से लेकर 9 महीने से कम 5.75%
9 महीने से लेकर 1 साल से कम 6.00%
1 साल से लेकर 15 महीने से कम 6.60%
15 महीने से लेकर 18 महीने से कम 7.10%
18 महीने से लेकर 21 महीने से कम 7.25%
21 महीने से लेकर 2 साल 7.00%
2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल 7.15%
3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल 7.20%
5 साल 1 दिन से 10 साल 7.00%

यूनियन बैंक ने भी किया था बदलाव

यूनियन बैंक की तरफ से हाल ही में एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया गया, यह बदलाव 2 करोड रुपए तक की एफडी की ब्याज दरों में था और 1 जून 2024 से बढ़ी हुई ब्याज दरे भी लागू हो जा चुकी है. यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से एफडी पर 3.5% से लेकर 7.25% तक ब्याज ऑफर किया जा रहा है. यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से 7 दिन से लेकर 45 दिन की एफडी पर 3.5% ब्याज दिया जा रहा है. वही, 46 दिन से लेकर 90 दिन की एफडी पर 4.5%, 91 दिन से लेकर 180 दिनों की एफडी पर 4.8% ब्याज ऑफर किया जा रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.