आप भी हो चुके हैं पर्सनल लोन की EMI से परेशान, तो करें बस यह एक काम

फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी अक्सर पर्सनल लोन (Personal Loan) लेते रहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जैसा की आपको पता है कि पर्सनल लोन की डिमांड काफी ज्यादा है, इसी वजह से महंगा होने के बाद भी लोग पर्सनल लोन लेना काफी पसंद करते हैं. इसके बाद, कई बार उन्हें भारी भरकम EMI का भी भुगतान करना पड़ता है, जो काफी मुश्किल हो जाता है.

EMI

अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है, तो हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसके जरिए आप इस ईएमआई के बोझ को कम कर सकते हैं.

जरूरी खबर

आपको सबसे पहले बैलेंस ट्रांसफर करने का डिसीजन लेना है. बैलेंस ट्रांसफर एक ऐसा तरीका है, जिसके जरिए आप अपने रनिंग लोन को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं. यह ग्राहक का अपना डिसीजन होता है. इसके लिए बैंक की तरफ से किसी प्रकार की कोई भी रोक नहीं लगाई जा सकती. अधिकतर लोगों की तरफ से बढी हुई ब्याज दरों को देखते हुए यह फैसला लिया जाता है.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो दूसरे बैंक आपको आसानी से मौजूद इंटरेस्ट रेट के मुकाबले काफी सस्ता लोन उपलब्ध करवा देंगे. ब्याज दर कम होने से आपकी ईएमआई भी कम ही आएगी. बैलेंस ट्रांसफर सुविधा का इस्तेमाल करके उधार कर्ता अपने मौजूदा पर्सनल लोन की अवधि को रिसेट कर सकता है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोन की शेष अवधि की तुलना में लंबी अवधि का विकल्प सेलेक्ट कर सकते हैं. अवधि लंबी होने से भी EMI छोटी हो जाती है. हालांकि, इसकी वजह से उधर कर्ताओं को ज्यादा ब्याज का भुगतान करना होना.

ऐसे पाएं लोन से छुटकारा

अगर आप लोन से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो भी आप लोन की अवधि को कम करवा सकते हैं. अगर आप ऐसा करवाते हैं, तो आपको ज्यादा EMI भरनी पड़ेगी. अगर आप भी अक्सर पर्सनल लोन लेते रहते हैं, तो आपको एक बार सभी बैंकों की रेट ऑफ इंटरेस्ट के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए. लोन का अमाउंट आपके क्रेडिट स्कोर पर डिपेंड करता है, अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आपको आसानी से कम रेट ऑफ इंटरेस्ट पर पर्सनल लोन मिल जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.