फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बैंक की तरफ से अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए FD की ब्याज दरों में कमी की गई है. इससे ग्राहक भी काफी ना खुश दिखाई दे रहे है. जानकारी देते हुए बताया गया कि बैंक की तरफ से 3 करोड रुपए से कम की फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव किया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
इंडसइंड बैंक ने दिया बड़ा झटका
अब सामान्य नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.75% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.25% रहने वाली है. यह दर 1 साल 5 महीने से लेकर 1 साल 6 महीने की पीरियड अवधि के लिए लागू होने वाली है. बैंक की तरफ से अब इसी पीरियड के लिए सामान्य नागरिकों को 7.99% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.49% के हिसाब से ब्याज का लाभ मिलने वाला है. बैंक की नई ब्याज दरे 24 फरवरी 2025 से लागू हो चुकी है. इंडसइंड बैंक की तरफ से FD की दरों में गिरावट आरबीआई के रेपो रेट कम करने के बाद की गई है.
FD की ब्याज दरों में किया गया बड़ा बदलाव
- 7 से 30 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज – 3.50%
- 31 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज – 3.75%
- 46 से 60 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज – 4.75%
- 61 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज – 4.75%
- 91 से 120 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज – 4.75%
- 121 से 180 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज – 5%
- 181 से 210 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज 5.85%
- 211 से 269 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज – 6.10%
- 270 से 354 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज 6.35%
- 355 से 364 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज 6.50%
- 1 साल से एक साल 3 महीना में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज -7.75%
- 1 साल 3 महीना से एक साल 4 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज – 7.75%
- 1 साल 4 महीना से एक साल 5 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज – 7.75%
- 1 साल 5 महीना से एक साल 6 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज – 7.75%
- 1 साल से 6 महीने से 2 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज -7.75%
