फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी अपनी जमा पूंजी को फिक्स डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपको काफी पसंद आने वाले हैं. बता दें कि देश के सबसे बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंक की तरफ से ग्राहकों को एफडी करवाने पर बंपर ब्याज ऑफर किया जा रहा है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही बैंकों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
कई बैंक ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर अधिकतम 7.75% के हिसाब से ब्याज ऑफर कर रहे हैं. इन बैंकों में कई बड़े- बड़े बैंक जैसे कि एसबीआई भी शामिल है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ बैंकों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
यह बड़े बैंक एफडी पर दे रहे शानदार ब्याज दरें
DSB बैंक की तरफ से सामान्य ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 7.2% के हिसाब से, इसके विपरीत सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.75% के हिसाब से ब्याज दिया जा रहा है. तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक की तरफ से सामान्य ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 7.25% परसेंट और सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.75% के हिसाब से ब्याज दिया जा रहा है.
केनरा बैंक की तरफ से सामान्य ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 7% और सीनियर सिटीजन को 7.5% के हिसाब से रेट आफ इंटरेस्ट का लाभ मिलने वाला है. दूसरी और कर्नाटक बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 1 साल की एफडी करवाने पर 7%, वहीं सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.5% के हिसाब से ब्याज ऑफर किया जा रहा है.
आरबीएल बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 7%, वहीं सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.5% के हिसाब से ब्याज ऑफर किया जा रहा है. बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से सामान्य ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 7% के हिसाब से वही सीनियर सिटीजन को 7.5% के हिसाब से ब्याज ऑफर किया जा रहा है.
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अपने सामान्य ग्राहकों को 6.8% और सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.3% के हिसाब से रेट ऑफ इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है. इसके अलावा, बैंक ऑफ़ बड़ोदा और सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से भी अपने ग्राहकों को 1 साल के एफडी पर 6.75% और सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.25% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है.
