फाइनेंस डेस्क | वित्त वर्ष 2024- 25 के लिए आपको 31 मार्च 2025 तक टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट करना होगा. अगर आप भी इन्वेस्टमेंट के साथ-साथ टैक्स बचाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. इसके लिए आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में भी निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में इन्वेस्ट करने पर आपको 7.1 % के हिसाब से रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ मिलने वाला है.
यहां निवेश करने पर मिलेगा गारंटीड रिटर्न
इसके अलावा, पीपीएफ अकाउंट पर आपको लोन की सुविधा भी दी जा रही है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ खास स्कीम के बारे में जानकारी देने वाले हैं. सरकारी सुरक्षा की गारंटी यानि पीएफ को सीधे केंद्र सरकार रेगुलेट करती है और इस पर ब्याज की रेट ऑफ इंटरेस्ट भी सरकार की तरफ से ही निर्धारित की जाती है, इसलिए इस स्कीम में निवेश करने पर आपका निवेश काफी सुरक्षित रहता है और रिटर्न की भी गारंटी होती है.
अगर आप टेक्स्ट छूट और अच्छे रिटर्न वाले निवेश की तलाश में है, तो आपको पीएफ में निवेश करना होगा. पीएफ से ज्यादा रिटर्न सिर्फ सुकन्या समृद्धि स्कीम में ही मिल रहा है.
इस प्रकार कर सकते हैं निवेश
PPF अकाउंट में जमा पर आप लोन भी ले सकते हैं, आपने जिस वित्त वर्ष में पीपीएफ अकाउंट ओपन कर रहे हैं उसे वित्त वर्ष की समाप्ति के एक वित्त वर्ष बाद से लेकर 5 दिसंबर की समाप्ति तक आप PPF अकाउंट से आसानी से लोन ले सकते हैं. अगर आपने जनवरी 2020 में पीपीएफ अकाउंट ओपन करवाया था, तो 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2025 तक का आसानी से लोन ले सकते हैं. जमा पर अधिकतम 25% तक का लोन दिया जाता है.
