पिछले 1 साल में रिचफील्ड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के निवेशक हुए मालामाल, 14 फरवरी को मिलेंगे बोनस शेयर

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी किसी ऐसी कंपनी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, जिसमें आपको बोनस शेयर मिले, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले है. हम रिचफील्ड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस कंपनी की तरफ से हाल ही में अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने का बड़ा ऐलान किया गया है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.

Share Market 3

यह कंपनी देगी बोनस शेयर

एक्सचेंज को दी गई जानकारी में रिचफील्ड फाइनेंसर सर्विसेज ने बताया कि एक शेयर पर योग्य निवेशकों को एक बोनस शेयर दिया जाएगा. इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का भी कंपनी की तरफ से ऐलान किया जा चुका है. बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट कंपनी की तरफ से 14 फरवरी निर्धारित की गई है यानी कि जिन भी निवेशकों का नाम इस दिन रिकॉर्ड बुक में होगा, उन्हें निश्चित रूप से बोनस शेयर का लाभ मिलने वाला है. इस साल कंपनी की तरफ से अपने निवेशको को पहली बार बोनस शेयर देने का ऐलान किया गया है.

निवेशकों को मिला 400 फीसदी का रिटर्न्स

पिछले साल जुलाई महीने में भी कंपनी की तरफ से अपने योग्य निवेशको को बोनस शेयर दिए गए थे. इस दौरान एक शेयर पर 0.80 रुपए का डिविडेंड दिया गया था. शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 2 परसेंट की गिरावट देखने को मिली थी. इसके बाद, स्टॉक का भाव BSE पर 108.50 रूपये के लेवल पर आ गया था. पिछले एक हफ्ते की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में कमी दर्ज की गई है.

बीते 1 साल में कंपनी ने अपने निवेशको को शानदार रिटर्न दिया है. इस दौरान निवेशकों को 400 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न मिला है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार की जानकारी से सलाह अवश्य ले लें, शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.