लोन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, SBI समेत इन बैंकों ने घटाई ब्याज दरें

फाइनेंस डेस्क | अगर आप लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए आज की यह खबर काफी खास होने वाली है. थोड़े समय पहले ही RBI की तरफ से रेपो रेट में कमी की गई थी. उसके बाद से ही कई बड़े बैंकों की तरफ से लोन की ब्याज दरों में कमी की जा रही है. आज की इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे ही बड़े बैंकों की तरफ से लोन की ब्याज दरों में की गई गिरावट के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Loan

इन बैंकों ने सस्ता किया लोन

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से लोन की ब्याज दरों में 0.25% तक की कटौती की गई है. इसके बाद, एसबीआई से लोन लेना पहले से और भी ज्यादा सस्ता हो गया है. अब एसबीआई की होम लोन की ब्याज दर सालाना 7.25% से शुरू होने वाली है. आरबीआई की तरफ से भी रेपो रेट को 5.5% से कम कर कर 5.25% कर दिया गया था. कई बड़े बैंकों की तरफ से ब्याज दरों में कमी की जा चुकी है. इसमें बैंक ऑफ़ इंडिया-, बैंक आफ महाराष्ट्र, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और बैंक ऑफ़ बड़ोदा भी शामिल है. इन सभी बैंकों की ब्याज दरें 7.10 या 7.25% से शुरू हो रही है.

इन फैक्टर्स पर डिपेंड

आपको होम लोन किस ब्याज दर पर मिलेगा, यह आपके क्रेडिट स्कोर, लोन टू वैल्यू रेशों, लोन अमाउंट और टेन्योर जैसी बातों पर डिपेंड करता है. मान लीजिए बैंक की होम लोन ब्याज दर 8% थी जो अब कम होकर 7.75% हो गई है. कटौती के बाद 20 साल के 20 लाख के लोन पर EMI 320 रुपए तक कम हो सकती है. इसी तरह 30 लाख के लोन पर EMI 465 रुपये तक कम हो सकती है. एसबीआई की तरफ से लिए गए इस फैसले का फायदा न केवल नए बल्कि मौजूदा ग्राहकों को भी मिलने वाला है. अगर आप भी हाल फिलहाल में होम लोन लेने की प्लानिंग कर रहे थे, तो अब आपके पास शानदार मौका है. आपको बेहद ही कम EMI का भुगतान करना होगा.

नई ब्याज दरें

बैंक ब्याज दर
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 7.10% से शुरू
पंजाब नेशनल बैंक 7.20% से शुरू
SBI 7.25% से शुरू
बैंक ऑफ बड़ौदा 7.90% से शुरू
इंडियन बैंक 7.95% से शुरू
बैंक ऑफ इंडिया 8.10% से शुरू
HDFC 8.30% से शुरू

पड़ेगा यह असर

लोन अमाउंट अवधि ब्याज दर EMI कुल ब्याज कुल रकम चुकानी होगी
₹20 लाख 20 साल 8.00% ₹16,729 ₹20.14 लाख ₹40.14 लाख
₹20 लाख 20 साल 7.75% ₹16,419 ₹19.40 लाख ₹39.40 लाख
कितना फायदा होगा 0.25% ₹310 ₹74 हजार ₹74 हजार
₹30 लाख 20 साल 8.00% ₹25,093 ₹30.22 लाख ₹60.22 लाख
₹30 लाख 20 साल 7.75% ₹24,628 ₹29.10 लाख ₹59.10 लाख
कितना फायदा होगा 0.25% ₹465 ₹1 लाख 12 हजार ₹1 लाख 12 हजार
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.