कुछ मिनटों में निकलेगा PF अकाउंट से पैसा, बस इस प्रोसेस को करें फॉलो

नई दिल्ली | चाहे आप सरकारी नौकरी करें या फिर प्राइवेट नौकरी हर नौकरी करने वाले का PF अकाउंट होता है. इसे लोग अपनी सेविंग करने का सबसे बेहतरीन और भरोसेमंद ऑप्शन मानते हैं. सेविंग न केवल आपको रिटायरमेंट के समय काम आती है, बल्कि अचानक पैसों की आवश्यकता पड़ने पर भी आप इसके जरिए आसानी से पैसा निकाल सकते हैं.

PF EPF Rupees Modi

पहले पीएफ अकाउंट से पैसे निकालना एक बड़ी प्रक्रिया हुआ करती थी, परंतु अब आप कुछ ही मिनट में आसानी से पैसे निकाल सकते हैं. आज हम आपको इसी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

आसानी से निकलेगा बैलेंस

देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए अब पीएफ अकाउंट से बैलेंस निकलवाना काफी आसान हो गया है. इस साल इस नियम में बड़ा बदलाव किया जाएगा, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी कि ईपीएफओ की तरफ से जल्द ही 3.0 प्लेटफार्म लॉन्च किया जा रहा है. मौजूदा समय में कर्मचारियों की तरफ से अपने अकाउंट से बैलेंस निकलवाने के लिए ऑनलाइन क्लेम का इस्तेमाल किया जा रहा है.

इस प्रोसेस को करें फॉलो

EPFO 3.0 के आने के साथ ही कर्मचारियों के लिए पीएफ अकाउंट से बैलेंस निकालना काफी आसान हो जाएगा. इसमें कर्मचारी अपने UAN नंबर को आधार से लिंक करने के बाद सीधा एटीएम से ही पैसे निकलवा पाएंगे. इस फेसले से कर्मचारी भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. जैसे आपका एटीएम कार्ड काम करता है, ठीक उसी प्रकार यह कार्ड काम करने वाला है.

आप इसे काफी आसानी से यूज कर पाएंगे. अगर कोई यूपीआई से पैसा निकालना चाहे तो वह यूपीआई अकाउंट को पीएफ अकाउंट से लिंक कर सकता है और उसके बाद आसानी से पैसा निकलवा सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.