नई दिल्ली, New Rules | महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कुछ नियमों में बदलाव का ऐलान भी किया गया है. इसमें गैस सिलेंडर से लेकर लेनदेन संबंधित कुछ बड़े नियम भी शामिल है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, मार्च महीने की शुरुआत से ही ऑनलाइन पेमेंट करने वालों से लेकर गैस सिलेंडर का इस्तेमाल में बड़ा बदलाव हुआ है.
आज से बदल गए कुछ बड़े नियम
1 मार्च 2025 से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस में लेनदेन से जुड़ा हुआ बदलाव हुआ है, यह बदलाव भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण की तरफ से नए नियम से संबंधित है. इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट सिस्टम से संबंधित चेंज के तहत बीमा प्रीमियम का भुगतान भी अब पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है. यूपीआई सिस्टम के जरिए बीमा भुगतान अब आसानी से किया जा सकेगा.
तेल कंपनियों की तरफ से 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी अब बढ़ोतरी कर दी गई है, इसकी कीमतों में 6 रूपये तक की वृद्धि हुई है, जबकि फरवरी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपए की कमी दर्ज की गई थी.
एयर टरबाइन फ्यूल
- हवाई ईंधन यानी कि एयर टरबाइन फ्यूल की कीमत में भी संशोधन कर दिया गया है. 1 मार्च 2025 को एटीएम प्राइस में 0.23% तक का बदलाव किया गया है.
- पंजाब नेशनल बैंक की ओर से भी सभी खाताधारकों के लिए ई केवाईसी अपडेट को अनिवार्य कर दिया गया है. ऐसे ग्राहक जिन्होंने अभी तक भी इस संबंध डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं करवाए है. वह तुरंत अपना काम पूरा कर ले, नहीं तो उनके बैंक अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा.
- म्युचुअल फंड और डीमैट खाता धारकों के लिए भी नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. एक अकाउंट के साथ ज्यादा से ज्यादा 10 नॉमिनी को ऐड किया जा सकेगा. पहले नॉमिनी जोड़ने की संख्या कम और सीमित हुआ करती थी, परंतु अब इसे 10 कर दिया गया है.
