अब मिलेगा 8 फीसदी से अधिक तक फिक्स्ड रिटर्न, इन स्कीमों के आगे फीके एसबीआई के बड़े- बड़े Saving Plans

नई दिल्ली, Saving Scheme | मौजूदा समय में बाजार के ऐसे हालत हो गए हैं कि हमें कहां निवेश करना चाहिए यह एक चिंताजनक विषय बन गया है. गोल्ड और सिल्वर तक हर जगह भारी गिरावट देखने को मिल रही है. आज की इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे शानदार एफडी प्लांस के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसमें निवेश करना एकदम सुरक्षित है और आपके बेहतरीन रिटर्न भी मिलने वाला है.

Rupees Money Paisa

हमेशा से ही फिक्स डिपाजिट एक सुरक्षित निवेश है और लोगों को इसमें निवेश करना भी काफी पसंद होता है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही टॉप एफडी प्लांस के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसके बाद आपका सारा कंफ्यूजन दूर हो जाएगा और आप अपनी पसंद से किसी भी एफडी प्लान में इन्वेस्ट कर पाएंगे.

EPF Saving Plan

इस लिस्ट में पहला नंबर EPF प्लान का आता है. 2025- 26 के लिए अगर आप इसमें इन्वेस्ट करते हैं तो आपको 8.25% के हिसाब से ब्याज का लाभ भी मिलने वाला है, जो अपने आप में काफी बेहतरीन है. यह स्कीम प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए बनाई गई है. इस योजना में कर्मचारी अपनी सैलरी का 12% और नियोक्ता की तरफ से 12% दिया जाता है. मौजूदा समय में यह कई एफडी स्कीम की तुलना में काफी बढ़िया है.

Senior Citizen Saving Scheme

इसी प्रकार सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम भी है. अगर आपकी उम्र 60 साल से ज्यादा है, तो आप इसका लाभ ले सकते हैं. इस योजना के तहत आपको 8.25% के हिसाब से ही रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ मिलने वाला है. कोई भी सीनियर सिटीजन हजार रुपए से 30 लाख रुपए तक का निवेश इस स्कीम में अगले 5 सालों के लिए कर सकता है.

Sukanya Samridhi Yojana

सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बातचीत की जाए तो यह योजना खासकर लड़कियों के लिए है. इसकी शुरुआत साल 2015 में हुई थी. हाल ही में लोकसभा में प्रस्तुत किए गए आंकड़ों से जानकारी मिली है कि अकाउंट के ओपनिंग और टोटल डिपाजिट में सालाना आधार पर जबरदस्त इजाफा हुआ है. आप भी इस स्कीम में इन्वेस्ट करके अच्छा खासा रिटर्न हासिल कर सकते हैं.

Post Office Scheme

पोस्ट ऑफिस स्कीम, जैसा की आपको पता है कि हमेशा से ही पोस्ट ऑफिस में 1-2- 3 या 5 साल के लिए पैसा इन्वेस्ट करने की स्कीम चलती रही है. यह सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है इस योजना के जरिए 6.9% से 7. 5% तक आप रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ भी ले सकते हैं. कई बैंकों के एफडी से ज्यादा रिटर्न आपको पोस्ट ऑफिस की इन स्कीमो में मिल जाएगा. आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर भी इसके बारे में पता कर सकते हैं.

PPF

पीपीएफ में निवेश करना भी काफी सुरक्षित माना जाता है. इसमें इन्वेस्ट करने पर आपको 7.1% के हिसाब से रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ मिलता है. इस स्कीम से जितना भी रिटर्न मिलेगा, वह सब टैक्स फ्री होने वाला है हालांकि पीपीएफ में आपको कम से कम 15 साल तक पैसा लॉक करके रखना होता है. उसके बाद ही आपको बेनिफिट मिलता है. इसके अलावा भी आपको कई सारी ऐसी स्कीम मिल जाएगी जिसमें आपको शानदार रिटर्न मिलने वाला है. आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से उनके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.