फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में बीमा लेने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपको इस प्रकार की कई खबरें सुनने को मिल रही है कि बीमा लेना काफी महंगा हो गया है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी राहत भरी साबित होने वाली है. बीमा नियामक इरडा अगले 4 से 6 महीनों में ऐसे कई बड़े सुधार करने जा रहा है जिससे आप काफी किफायती दामों पर बीमा करवा सकते हैं और आपके पैसे का पूरा दम आपको मिलेगा. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

बीमा करवाने वालों के लिए जरूरी खबर
आज के मौजूदा समय में लोगों ने बीमा के महत्व को काफी समझा है, यह सभी के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है. जल्द ही, बीमा सुगम को लांच किया जाएगा जोकि एक डिजिटल मार्केट प्लेस होगा. यहां पर आप अमेजन और फ्लिपकार्ट की तरह ही सभी बीमा कंपनियों की पॉलिसी को काफी आसानी से कंपेयर कर पाएंगे. साथ ही आपको कीमत- फीचर्स- क्लेम- सेटेलमेंट आदि की जानकारी महज एक क्लिक पर ही मिल जाएगी.
फाइनेंसियल ईयर 2025 में अकेले कमीशन के नाम पर बीमा कंपनियों ने तकरीबन 1 लाख करोड रुपए बांटे है, यही वह पैसा है जो आपकी जेब से प्रीमियम के रूप में निकलता है.
इस दिशा में किए जाएंगे सुधार कार्य
अब आरबीआई और IRDA दोनों ने इस पर चिंता जताई है और नियामक लागत को तर्कसंगत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है. मौजूदा समय में बीमा कंपनियां आपकी प्रीमियम का 30% हिस्सा डिस्ट्रीब्यूशन और एडमिन के कामों पर खर्च करती है, इसमें से 17 से 18 परसेंट सीधे बैंक को एनबीएफसी और ऐंजंटो की जेब में जाता है. अब IRDA की तरफ से इसे घटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. खासकर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में जहां पर प्रीमियम काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, अब आपको इस सेक्टर में बड़ी राहत मिलने वाली है.
अब कम होगा बीमे का खर्च
जानकारी देते हुए बताया गया कि नियामक IRDA एक सहमति आधारित डाटा रजिस्ट्री बना रहा है. जहां पॉलिसी और दावों का डाटा काफी सुरक्षित रहेगा, इसे अंडरराइटिंग तेज होगी. फ्रॉड पर भी अब लगाम लगेगी और पॉलिसी पोर्टेबिलिटी पहले से काफी आसान होगी. इसका सीधा-सीधा फायदा कम लागत, तेज प्रक्रिया और ज्यादा पारदर्शिता के रूप में आपको मिलने वाला है.
IRDA बीमा कंपनियों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है. कंपनियों को अपने प्रोडक्ट रिटर्न और क्लेम सेटेलमेंट रेशों को हाइड करने नहीं दिया जाएगा अर्थात अब उन्हें खुलकर इसके बारे में जानकारी देनी होगी. इन सभी सुधारो का फायदा सीधा- सीधा आप सभी को मिलने वाला है, कमीशन खर्च घटेगा तो प्रीमियम स्थिर और कम हो सकता है.