इस सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को तोहफा, सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस का नियम खत्म

नई दिल्ली | पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में से एक माना जाता है. हाल ही में बैंकों की तरफ से अपने कस्टमर को बड़ी राहत दी गई है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. अगर आप भी पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक है, तो इस खबर को सुनकर काफी खुश होने वाले हैं.

Punjab National Bank PNB Bank

ग्राहकों को बड़ा तोहफा

बैंक के कस्टमर को अब हर समय खाते में एक मिनिमम बैलेंस रखने की टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं होगी. जानकारी देते हुए बताया गया कि अब सेविंग अकाउंट में मिनिमम एवरेज बैलेंस नहीं रखने पर कोई भी जुर्माना नहीं लगेगा. यह फैसला 1 जुलाई 2025 से लागू भी किया जा चुका है, इस खबर को सुनकर बैंक के यूजर्स काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. अब उन्हें अपने बैंक में कोई भी मिनिमम बैलेंस रखने की चिंता नहीं होगी.

मिनिमम बैलेंस रखने की टेंशन खत्म

बैंक की इस नई पहल का फायदा काफी ग्राहकों को मिलने वाला है. खासकर यह फैसला उन ग्राहकों के लिए एकदम बेहतरीन साबित होगा, जो कम आय वर्ग से आते हैं. जैसे कि महिलाएं किसान और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक. फैसले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह फैसला हमारी समावेशी बैंकिंग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति बिना किसी आर्थिक दबाव के बैंकिंग सेवाओं से जुड़ रहे और इनका लाभ लेता रहे. इसी वजह से जुर्माना हटाने का भी फैसला लिया गया है.

देशभर में बैंकिंग सेवाओं को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए वित्तीय समावेश को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसे न केवल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि युवा और बेरोजगार लोगों को भी बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने में काफी आसानी होने वाली है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.