फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में होम लोन लेने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में बदलाव के बाद कई बड़े बैंकों की तरफ से भी अब लोन सस्ता कर दिया गया है. एचडीएफसी बैंक- पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा की तरफ से रेपो रेट में कटौती के बाद लोन की ब्याज दरों में भी बड़ी कमी की गई है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
होम लोन लेने वालों के लिए बड़ी खबर
जैसा की आपको पता है कि पिछले हफ्ते ही रिजर्व बैंक आफ इंडिया की तरफ से रेपो रेट में कटौती की गई है. अब मौजूदा समय में रेपो रेट 5.5% से घटकर 5.25% हो गई है. बाजार में आपको काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कई बड़े बैंकों की तरफ से अब लोन को और भी सस्ता कर दिया गया है.
अगर आप भी हाल फिलहाल मे होम लोन लेने की प्लानिंग कर रहे है, तो अब आपको पहले से कम ईमआई का भुगतान करना होगा. लोन की शर्तों के आधार पर ब्याज दरों में कटौती के बाद मौजूदा कर्जदारों को उनके लोन की कम ईमआई या कम लोन अवधि से फायदा होने वाला है.
अब कम होगा EMI का बोझ
इस लिस्ट में पहला नंबर पंजाब नेशनल बैंक का आता है. बैंक की तरफ से रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट में बदलाव कर दिया गया है. अब इस 8.35% से घटकर 8.10% कर दिया गया है जिसका लाभ यूजर्स को मिलने वाला है. इंडियन बैंक की बात की जाए तो बैंक की तरफ से भी रेपो लिंक्ड बेंचमार्क लेंडिंग रेट में बदलाव किया गया है. इसे 8.20 से घटाकर 7.95% कर दिया गया है. यह बदलाव 6 दिसंबर से लागू भी हो चुके हैं. अगर आप भी हाल फिलहाल में लोन लेने जा रहे हैं या अपने पहले ही होम लोन लिया हुआ है, तो अब आपकी ईएमआई का बोझ कम होने वाला है.
