4 अक्टूबर से लागू होगा RBI का नया चेक क्लीयरेंस सिस्टम, आम लोगों के लिए राहत भरी खबर

नई दिल्ली | RBI चेक क्लीयरेंस सिस्टम में अब बड़ा बदलाव किया जा रहा है. इस नए बदलाव के तहत 4 अक्टूबर से कुछ ही घंटे में चेक प्रोसेस पूरा हो जाएगा और बैलेंस आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. मौजूदा समय में चेक क्लियर होने में 2 दिन का समय लग जाता है. अब जल्द इस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जाएगा. आज की इस खबर में हम आपको आरबीआई चेक क्लियर एंड सिस्टम से जुड़ी हुई इस अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

rbi

जल्द RBI चेक क्लीयरेंस सिस्टम में करेगा बड़ा बदलाव

आरबीआई चेक क्लीयरेंस सिस्टम एक नया कंटीन्यूअस क्लीयरिंग एंड सेटेलमेंट सिस्टम है. इसके लागू होने के बाद चेक को स्कैन किया जाएगा, प्रेजेंट करेंगे और कुछ एक घंटे में इसे पास भी कर दिया जाएगा. यह सारा काम बैंक के कामकाजी घंटे में ही आसानी से पूरा हो जाएगा. इसमें चेक के पैसे भी अधिकतर मामलों में उसी दिन मिल जाएंगे. अगर आप सुबह चेक जमा करवाते हैं तो उसी दिन दोपहर या शाम तक पैसे आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे.

चार्ज को लेकर नहीं दी गई जानकारी

CTS वह सिस्टम है जिसमें चेक की फिजिकल कॉपी इधर-उधर भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ती. चेक को स्कैन करके उसकी डिजिटल इमेज बनाई जाती है. फिर उसके बाद इस इमेज को बैंक से बैंक भेजा जाता है. अब आरबीआई की तरफ से इसे और भी स्मार्ट कर दिया गया है, जिससे इसकी प्रोसेसिंग पहले से काफी तेज हो जाएगी.

अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी सजा नहीं की गई है कि इस नई प्रक्रिया के लिए कोई चार्ज वसूला जाएगा या नहीं. आरबीआई की तरफ से अपने बैंकिंग सिस्टम को और भी बेहतर बनाने के लिए इन नए बदलावों को शामिल किया गया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.