Rule Changes: सितंबर महीने से बदल जाएंगे कई बड़े नियम, फटाफट कर लें नोट

नई दिल्ली, Rule Changes | जल्द ही सितंबर का महीना शुरू होने वाला है. 1 सितंबर से होने वाले बदलावो में आपके पैसे और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए कई बड़े बदलाव शामिल है. इन बदलावों का प्रभाव आपकी जेब पर सीधा पड़ेगा. चाहे आप चांदी खरीदने वाले हो या फिर SBI कार्ड का यूज कर रहे हैं या फिर कोई गैस सिलेंडर उपभोक्ता है, सभी पर इन नियमों का प्रभाव पड़ने वाला है.

New Rule

आज हम आपको इन्हीं के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

1 सितंबर से लागू हो जाएंगे नए नियम

  • सबसे पहले चांदी की बात की जाए, तो सरकार की तरफ से इस नियम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी की जा रही है. इसके तहत, खरीद बिक्री पर ज्यादा ट्रांसपेरेंसी होगी. अब सरकार की तरफ से चांदी के ज्वेलरी पर भी हॉलमार्क की तैयारी की जा रही है, इसको लेकर नियम सख्त किए जा सकते हैं.
  • 1 सितंबर से एसबीआई कार्ड के यूजर्स के लिए भी नए नियम बदलने जा रहे हैं. क्रेडिट कार्ड से लेकर बिल पेमेंट, फ्यूल, ऑनलाइन खरीद पर भी ज्यादा चार्ज लग सकता है. ऑटो डेबिट फेल होने पर 2% तक की पेनल्टी लग सकती है और इंटरनेशनल ट्रांसमिशन पर भी अतिरिक्त फीस का भुगतान करना पड़ सकता है, इस प्रकार की कई खबरें भी सामने आ रही है.
  • रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी आपको बदलाव देखने को मिल सकता है. अबकी बार 1 सितंबर से सिलेंडर से जुड़े हुए नए नियम लागू हो जाएंगे. यह बदलाव तेल कंपनियों और ग्लोबल मार्केट के हिसाब से निर्धारित किया जाएगा. ऐसे में आपकी रसोई का बजट थोड़ा बिगड़ सकता है.
  • कुछ बैंकों में एटीएम का चार्ज भी लगने वाला है, इससे जुड़े हुए नए नियम भी लागू हो सकते हैं. एटीएम ट्रांजेक्शन पर नए चार्ज लगाने की तैयारी की जा रही है. खासकर अगर आप तय सीमा से ज्यादा बार पैसे निकालते हैं तो आप पर नए नियम लागू होने वाले हैं.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.