SBI और इस बड़े बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, ब्याज दरों में हुई इतनी कटौती

फाइनेंस डेस्क, SBI | अगर आप भी बैंक में FD करवाने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही बैंकों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिन्होंने एफडी की ब्याज दरों में हाल ही में कटौती की है. इस लिस्ट में सबसे पहला नंबर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का आता है, बैंक की तरफ से फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 0.2% तक की कमी की गई है.

State Bank of India

FD करवाने वालों के लिए जरूरी खबर

जानकारी देते हुए बताया गया कि एक अप्रैल से अगर आप स्टेट बैंक आफ इंडिया में एफडी करवाते हैं, तो आपको 6.7% के हिसाब से ब्याज दर का लाभ मिलने वाला है. नई ब्याज दरें 15 अप्रैल से लागू होने वाली है. इससे पहले भी केनरा बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक की तरफ से भी एफडी की ब्याज दरों में कमी की गई है. RBI के रेपो रेट में कटौती के बाद से ही बैंकों की तरफ से यह बड़ा फैसला लिया जा रहा है.

इस स्कीम में किया गया बदलाव

एसबीआई की तरफ से अमृत विशिष्ट नाम की एक स्पेशल एफडी प्लान में भी बदलाव किया गया है. जानकारी देते हुए बताया गया कि इस स्कीम के तहत अगर ग्राहक 444 दिनों के लिए एफडी करवाते हैं, तो उन्हें 7.05% के हिसाब से ही इंटरेस्ट का लाभ मिलने वाला है. वहीं, सीनियर सिटीजन को सालाना 7.55% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.65% के हिसाब से ब्याज का लाभ मिलने वाला है. अन्य स्पेशल टर्म डिपॉजिट स्कीम वीकेयर भी चल रहा है.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

अगर आप एसबीआई की इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के लिए आप डिपॉजिट करवाएंगे तो आपको 50 बेसिक प्वाइंट का एक्स्ट्रा इंटरेस्ट मिलने वाला है. ऐसे में भी इस डिपॉजिट स्कीम के तहत 5 साल या इससे ज्यादा की एफडी करवाने पर सामान्य नागरिकों की तुलना में 1 परसेंट ज्यादा ब्याज मिलने वाला है.

इस हिसाब से 5 साल से ज्यादा के लिए अगर आप इस एफडी पर में निवेश करते हैं, तो सीनियर सिटीजन को 7.5% के हिसाब से रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ मिलने वाला है. केनरा बैंक की तरफ से भी 6.85% के हिसाब से ब्याज ऑफर किया जा रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.