फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में किसी बड़े बैंक में FD करवाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. अधिकतर लोगों को शेयर बाजार की बजाय एफडी में पैसा निवेश करना काफी पसंद होता है क्योंकि इसमें ना के बराबर जोखिम होता है. आज की इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे बड़े बैंकों के बारे में जानकारी देंगे, जो अपने ग्राहकों को एफडी करवाने पर काफी शानदार ब्याज दरे ऑफर कर रहे हैं.
ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
इस लिस्ट में पहला नंबर देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी का आता है. अगर आप इस बैंक में एफडी करवाते हैं, तो सामान्य ग्राहकों को 6.25% से और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% के हिसाब से रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ मिलने वाला है.
इसी प्रकार आइसीआइसीआई बैंक भी अपने ग्राहकों को एफडी करवाने पर शानदार ब्याज सारे ऑफर कर रहा है. अगर सामान्य ग्राहक इस बैंक में एफडी करवाते हैं, तो उन्हें समान 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% के हिसाब से ब्याज का लाभ मिलने वाला है. इन दोनों बैंकों की तरह ही देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया भी अपने ग्राहकों को एफडी करवाने पर यही ब्याज दर ऑफर कर रहा है.
सबसे ज्यादा ब्याज दरें
इन सभी बैंकों के अलावा, यूनियन बैंक अपने ग्राहकों को सबसे ज्यादा रेट ऑफ इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है. अगर आप इस बैंक में एफडी करवाते हैं, तो सामान्य ग्राहकों को 6.4% के हिसाब से रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ मिलने वाला है. वरिष्ठ नागरिकों की बात की जाए, तो उन्हें 6.9% के हिसाब से लाभ मिलने वाला है. आप भी इन बैंकों में एफडी करवा के शानदार ब्याज दरों का लाभ उठा सकते हैं. एफडी करवाते समय आपको जरूरी नियम और शर्तों के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए.
