फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी हाल ही में होम लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जल्द ही, होम लोन लेने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका लगने वाला है. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से इसी दिशा में अब जरूरी अपडेट भी शेयर की गई है. खबरें सामने आ रही है कि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से होम लोन की ब्याज दरों में 25 बेसिक प्वाइंट तक का इजाफा किया जा सकता है. बैंक की तरफ से आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई भी इनफॉरमेशन अभी तक शेयर नहीं की गई है.
होम लोन लेने वालों के लिए बड़ी खबर
अगर एसबीआई की तरफ से होम लोन की ब्याज दरों में इजाफा किया जाता है, तो कर्जदाताओं के लिए यह बड़ा झटका होने वाला है. इसका असर होम लोन पर दिखाई देगा, एसबीआई के अलावा भी कई बड़े बैंक जैसे की यूनियन बैंक आफ इंडिया भी होम लोन की ब्याज दरों में बदलाव करने पर विचार विमर्श कर रही है. जुलाई महीने में एसबीआई की होम लोन की दरे 7.5% से 8.45% के बीच थी, परंतु अब इस रिवीजन के बाद ग्राहकों को 7.5% से 8.7% तक ब्याज का लाभ मिल सकता है.
ब्याज दरों में जल्द हो सकती है वृद्धि
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से वैसे तो अपने ग्राहकों को 7.35% के हिसाब से ब्याज ऑफर किया जाता है, परंतु अभी तक दोनों सरकारी बैंकों की तरफ से इस बढ़ोतरी से जुड़ा हुआ कोई भी ऐलान नहीं किया गया है. प्राइवेट बैंकों की तुलना में सरकारी बैंकों की तरफ से होम लोन सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है. SBI होम लोन पोर्टफोलियो में 14% और बैंक ऑफ़ बड़ोदा पोर्टफोलियो में 18% तक का इजाफा हुआ है.
