SBI बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, FD की ब्याज दरों में हुई बड़ी कटौती

फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के ग्राहक है, तो आज की यह खबर सुनकर आपको एक बड़ा झटका लगने वाला है. हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से एफडी की ब्याज दरों में बड़ी कमी की गई है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. एसबीआई की तरफ से कम समय वाली एफडी की ब्याज दरों में कटौती करने का बड़ा फैसला लिया गया है.

SBI State Bank of India

ग्राहकों को बड़ा झटका

जानकारी देते हुए बताया गया कि 15 जुलाई 2025 यानी कि आज से ही नई ब्याज दरों को लागू कर दिया गया है. ब्याज दरों में 15 बेसिक प्वाइंट तक की कमी की गई है. SBI ने कम पीरियड वाली एफडी की ब्याज दरों में कमी करने का फैसला लिया है. 46 दिन से लेकर 179 दिनों के एफडी प्लान पर पहले 5.05% के हिसाब से ब्याज मिलता था, अब 4.90% के हिसाब से ब्याज का लाभ मिलने वाला है यानी की ब्याज दरों में 0.15% तक की कटौती कर दी गई है.

इसी प्रकार 180 दिन से लेकर 210 दिनों की एफडी में भी 0.15% तक की कमी की गई है. अब आपको इस एफडी प्लान में एफडी करवाने पर 5.65% के हिसाब से रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ मिलने वाला है.

जारी की गई नई ब्याज दरें

अवधि नई दरें (%)
7 दिन से 45 दिन 3.05
46 दिन से 179 दिन 4.90
180 दिन से 210 दिन 5.65
211 दिन से 1 साल से कम 5.9
1 साल से ज्यादा 2 साल से कम 6.25
2 साल से ज्यादा 3 साल से कम 6.45
3 साल से ज्यादा 5 साल 6.30
5 साल से 10 साल 6.05
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.