फाइनेंस डेस्क, SBI Bank | अभी तक साल 2025 कुछ सेक्टर्स के लिए काफी खास रहा. दूसरी और इससे कुछ सेक्टर के लोगों को काफी निराशा भी हाथ लगी. जैसा की आपको पता है कि भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से इस साल रेपो रेट में अभी तक एक परसेंट तक की कटौती की जा चुकी है. RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती किए जाने की वजह से एक तरफ सभी तरह के लोन सस्ते हो गए हैं. वहीं, दूसरी तरफ FD जैसी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज में भी कमी हो रही है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
जरूरी खबर
बैंक की कुछ चुनिंदा एफडी पर अभी भी ग्राहकों को शानदार रिटर्न मिल रहा है. आज हम आपको एक ऐसे ही प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम भारतीय स्टेट बैंक के एक ऐसे ही एफडी स्कीम के बारे में बातचीत कर रहे हैं, जिसमें 1 लाख रुपये जमा करवाने पर आपको 22000 रुपये से ज्यादा का इंटरेस्ट मिलने वाला है. आपको भी यह सुनकर यकीन नहीं हो रहा होगा, परंतु यह सच है. देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अपने ग्राहकों को एफडी पर 3.3% से लेकर 7.10% तक ब्याज ऑफर कर रहा है.
यह बैंक दे रहा शानदार ब्याज
आप भी एसबीआई में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी करवा सकते हैं. भारतीय स्टेट बैंक 444 दिनों की स्पेशल अमृत दृष्टि एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.6% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% के दर से ब्याज ऑफर कर रहा है. अगर आप भी बैंक के सामान्य ग्राहक है, तो आपको 3 साल साल के लिए 1 लाख रुपये की फ्री FD करवा सकते हैं.
मैच्योरिटी पर आपको 120626 रुपये मिलेंगे, जिसमें 20626 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है. अगर आप सीनियर सिटीजन है, तो 3 साल की एफडी करवाने पर आपको 22419 रुपए का इंटरेस्ट मिलने वाला है. अगर आप भी इस प्रकार के एफडी प्लान के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो आप हमारे इस पेज से जुड़ सकते हैं.
