SBI ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, इन FD प्लान्स की ब्याज दरों में बड़ी कटौती

फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया गया है. फिक्स डिपाजिट की ब्याज दरों में 0.15% तक की कटौती की गई है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. अगर आप एसबीआई में एफडी करवाते हैं तो सामान्य नागरिकों को 3.05% से लेकर 6.45% तक ही ब्याज का लाभ मिलने वाला है.

SBI State Bank Of India

नहीं हुई कटौती

इससे पहले बैंक की तरफ से एफडी की ब्याज दरों में कटौती की जा चुकी है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि नई ब्याज दरें 15 जुलाई 2025 से लागू हो चुकी है. एसबीआई ने अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम अमृत दृष्टि की ब्याज दरों में किसी प्रकार की कोई भी कटौती नहीं की है, अर्थात इस प्लान पर आपको पहले की जैसा ही ब्याज मिलने वाला है. इसके तहत, आप 444 दिनों के लिए एफडी करवा सकते हैं.

आपको सालाना 6.6% के हिसाब से ब्याज का लाभ मिलने वाला है. अगर आप सीनियर सिटीजन है तो आपको 0.5% एक्स्ट्रा ब्याज का लाभ मिलने वाला है. एसबीआई ने एक अन्य स्पेशल टर्म डिपॉजिट स्कीम वीकेयर को भी चला रखा है. इस स्कीम में सीनियर सिटीजन को 5 साल या उससे ज्यादा के टाइम पीरियड के लिए 50 बेसिक प्वाइंट एक्स्ट्रा ब्याज का लाभ मिलता है.

SBI की नई ब्याज दरें

अवधि ब्याज दर(%)
7 दिन से 45 दिन के लिए 3.05
46 दिन से 179 दिनों के लिए 4.9
180 दिन से 210 दिनों के लिए 5.65
211 से 1 साल से कम 5.9
1 साल से 2 साल से कम 6.25
2 साल से ज्यादा 3 साल से कम 6.45
3 साल से 5 साल 6.3
5 साल से 10 साल 6.05
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.