इस बड़े सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, FD की ब्याज दरों में बड़ी कटौती

फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी बैंक में एफडी करवाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर सुनकर आपको बड़ा झटका लगने वाला है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक की तरफ से अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया गया है. हम एसबीआई की बात कर रहे हैं. देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से एफडी की ब्याज दरों में 0.15% से लेकर 0.25% तक की कटौती करने का बड़ा फैसला लिया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Fixed Deposit FD

एसबीआई बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर

बैंक की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि 444 दिनों की स्पेशल एफडी अमृत दृष्टि पर भी ब्याज दरों को 0.25% तक कम कर दिया गया है. यह इंटरेस्ट रेट 3 करोड रुपए से कम की एफडी पर लागू होने वाली है. बैंक की नई ब्याज दरें 15 जून यानी कि कल से लागू भी हो चुकी है.

एसबीआई बैंक ने अपनी स्पेशल एफडी अमृत दृष्टि पर भी ब्याज को कम करने का फैसला लिया है. अभी तक ग्राहकों को इस एफडी प्लान पर 6.85% के हिसाब से ब्याज मिलता था, परंतु अब 6.6% के हिसाब से ब्याज का लाभ मिलने वाला है. सभी एफडी प्लान में सीनियर सिटीजन को 0.5% एक्स्ट्रा इंटरेस्ट का लाभ मिलता है.

एसबीआई के FD प्लान

  • 7 दिन से 45 दिन के लिए 3.05%
  • 46 दिन से 179 दिनों के लिए 5.05%
  • 180 दिन से 210 दिन के लिए 5.8%
  • 211 दिन से 1 साल कम के लिए 6.05%
  • 2 साल से ज्यादा 3 साल से कम 6.45%
  • 3 साल से ज्यादा 5 साल से कम 6.3%
  • 5 साल से ज्यादा 10 साल तक 6.05%
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.