LIC के शेयर में लगातार गिरावट ने बढ़ाई सरकार की परेशानियां, जानिये कब आ सकती है शेयर के दामों में तेजी

नई दिल्ली | 17 मई को शेयर बाजार में LIC का शेयर 872 रूपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ था. सरकार की तरफ से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जिसके तहत एक इनिशियल पब्लिक आफरिंग के बाद एलआईसी के शेयरों का निर्गम मूल्य 949 रूपये तय किया गया. जिसमें अब लगभग 3 गुने से अधिक सब्सक्रिप्शन मिल रहा है.

LIC

एलआईसी के शेयर में उतार-चढ़ाव जारी  

वही लिस्टिंग के दौरान एलआईसी (LIC) के शेयर इश्यू प्राइस से  नीचे बने हुए हैं. अभी भी एलआईसी के शेयर में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. एलआईसी का शेयर अभी तक 708 रूपये के निचले स्तर और 920 रूपये के उच्चतम स्तर तक जा चुका है. निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधक विभाग के सचिव तुहिन कांत पांडे ने कहा कि हम एलआईसी के शेयर के मूल्य में आई गिरावट को लेकर काफी चिंतित है.

एलआईसी का मैनेजमेंट कर रहा है सभी पहलुओं की जांच 

यह गिरावट अस्थाई है. उन्होंने बताया कि लोगों को एलआईसी की मूलभूत बातों को समझने में समय लग रहा है. वही एलआईसी के मैनेजमेंट द्वारा भी इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, इसके बाद शेयर होल्डर्स के लिए मूल्य बढ़ सकता है. बीएसई (BSE) पर शुक्रवार को एलआईसी (LIC) का शेयर 709.70 रूपये बंद हुआ था. एलआईसी के शेयरों में जल्द ही तेजी आने की उम्मीद के साथ एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च के अंत में एंबेडेड वैल्यू बीमाकर्ता की बेहतर तस्वीर पेश करेगी.

अधिकारी ने कहा कि एलआईसी जून के लास्ट तक अपनी इवी को अपडेट करेगा. सेबी के पास दाखिल किए गए ड्राफ्ट पेपर के अनुसार सितंबर 2021 के अंत में एलआईसी का इवी 5.39 लाख करोड़ रूपये से अधिक था. अधिकारी ने बताया कि बीमा कंपनियों के भविष्य के विकास की दर का आकलन ईवी के माध्यम से किया जाएगा. सरकार ने पिछले महीने आईपीओ के जरिए एलआईसी में 3.5 फ़ीसदी हिस्सेदारी बेचकर करीब 20,500 करोड रुपए इकट्ठा किए थे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.