अक्टूबर महीने में 14 से 15 दिन नहीं होगा बैंकों में कोई भी कामकाज, देखें छुट्टियों की लिस्ट

फाइनेंस डेस्क | सितंबर का महीना समाप्ति की ओर है, कल से अक्टूबर का महीना शुरू हो जाएगा. इस महीने में 15 दिन कामकाज नहीं होगा, आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि अक्टूबर महीने में कुल कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. देश में कई वजह से अलग- अलग स्थान पर 9 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा. इसके अलावा, कुछ दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Bank Holidays

छुट्टियों के लिहाज से खास है अक्टूबर

छुट्टियों के लिहाज से अक्टूबर का महीना बेहद ही खास है, इस महीने 8 से 9 दिन अलग- अलग स्थान पर बैंक बंद रहने वाले हैं. साथ ही, 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर भी सभी स्थानों पर बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा, 12 अक्टूबर को दशहरे का पावन पर्व है. देश के अधिकतर हिस्सों में इस दिन भी बैंक बंद रहने वाले हैं.

29 अक्टूबर से दीपावली के पावन पर्व शुरू हो जाएंगे, इस वजह से भी कई हिस्सों में बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में अगर आप भी घर से बाहर बैंक से जुड़ा हुआ कोई काम करने के लिए जाए, तो एक बार इन छुट्टियों की लिस्ट अवश्य चेक कर लीजिए.

अक्टूबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 1 अक्टूबर – जम्मू और कश्मीर में राज्य विधानसभा के आम चुनाव – जम्मू और कश्मीर
  • 2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती- सभी जगह
  • 3 अक्टूबर – नवरात्रि स्थापना – जयपुर
  • 6 अक्टूबर – रविवार – सभी जगह
  • 10 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/ दशहरा (महा सप्तमी) – अगरतला, गुवाहाटी, कोहिमा और कोलकाता
  • 11 अक्टूबर – दशहरा (महाष्टमी/ महानवमी) – बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक और रांची सहित कई शहरों में
  • 12 अक्टूबर – दूसरा शनिवार – सभी जगह
  • 13 अक्टूबर – रविवार -सभी जगह
  • 14 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दसैन) – गंगटोक
  • 16 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा – अगरतला और कोलकाता
  • 20 अक्टूबर – रविवार -सभी जगह
  • 26 अक्टूबर – चौथा शनिवार -सभी जगह
  • 27 अक्टूबर – रविवार – सभी जगह
  • 31 अक्टूबर – दीपावली – सभी जगह
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.