इन बड़े बैंकों ने किया ब्याज दरों में बदलाव, सस्ता हुआ लोन; EMI का बोझ होगा कम

फाइनेंस डेस्क | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से हाल ही में रेपो रेट में 25 बेसिक प्वाइंट की कमी की गई है. अब कई सरकारी बैंकों की तरफ से लोन से जुड़ी हुई रेट ऑफ इंटरेस्ट में बड़ी कमी की गई है. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं. हम बैंक ऑफ़ बड़ोदा, इंडियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज हम आपको इन बैंकों की तरफ से ब्याज दरों में कितनी कमी की गई है, इस बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Bank

PNB की ब्याज दर

आम ग्राहकों के लिए लोन अब पहले की तुलना में और भी सस्ता हो गया है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भी हाल ही में ब्याज दरों में बदलाव किया गया है. 10 अप्रैल से अपने रेपो लिंक्ड लेंडिग रेट को 25 बेसिक प्वाइंट से घटकर 9.10% से 8.85% कर दिया है. वही बैंक की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि उसकी एमसीएलआर और बेस रेट में किसी प्रकार का कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. इसका मतलब यह है कि केवल वही ग्राहक जिनके लोन RLLR से जुड़े हुए हैं, उन्हें कम EMI का लाभ मिलने वाला है.

BOB की ब्याज दर

इसी प्रकार बैंक ऑफ़ बड़ौदा की तरफ से भी ग्राहकों को बड़ी राहत दी गई है और ब्याज दरों में 0.25% तक की कटौती का बड़ा फैसला लिया गया है. यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से रेपो रेट घटाने के बाद लिया गया है. बैंक की तरफ से एमसीएलआर की दरों में किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है, जो होम लोन और पर्सनल लोन जैसी सुविधाओं की ब्याज दर तय करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में कमी के बाद से लगातार सरकारी बैंकों की तरफ से भी ब्याज दरों में कटौती की जा रही है.

किफायती दरों पर मिलेगा लोन

इससे ग्राहकों को फायदा यह मिल रहा है कि अब उनका कर्ज सस्ता होगा और बाजार में मांग बढ़ने की भी उम्मीद दिखाई दे रही है. चेन्नई स्थित इंडियन बैंक की तरफ से भी Repo Benchmark Rate और रेपो लिंक्ड बेंचमार्क लेंडिंग रेट मे भी कटौती की गई है. जानकारी देते हुए बताया गया कि 6.25% से रेट घटकर 6% कर दी गई है, यानी कि इनमें 0.25% तक की कमी की गई है. बैंक के इस कदम से अब उपभोक्ताओं को काफी किफायती दरों पर लोन मिलने वाला है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.