FD News: महिलाओं के लिए चलाई जा रही यह खास स्कीम, मिलेगा 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज

फाइनेंस डेस्क, FD News | अगर आप भी इन दिनों बैंक एफडी में निवेश करना चाहते हैं, तो आईडीबीआई बैंक और बैंक आफ इंडिया आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. दोनों ही बैंकों की तरफ से हाल ही में एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में वृद्धि की गई है. ऐसे में आप भी अगर एफडी करवाने का मन बना रहे हैं, तो इन दोनों में से किसी बैंक में करवा सकते हैं. वहीं, महिलाओं के लिए भी महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट नाम की एक स्कीम चलाई जा रही है. आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Fixed Deposit FD

महिलाओं के लिए चलाई जा रही खास स्कीम

यह स्कीम खासकर महिलाओं के लिए है, इसमें उन्हें सालाना 7.5% की दर से ब्याज ऑफर किया जा रहा है. आप कम- से- कम 1,000 रुपये और ज्यादा- से- ज्यादा 2 लाख रुपये तक इसमें निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में 2 साल तक इन्वेस्ट करना होता है. अगर आप चाहे, तो आप 2 साल से पहले भी इस स्कीम को बंद कर सकते हैं. बता दें कि ऐसा केवल खास परिस्थितियों में ही हो सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

पैसों की जरूरत पड़ने पर 6 महीनों के बाद आप अकाउंट बंद कर सकते हैं. उसके बाद, आपको 7.5% की बजाय 5.5% के हिसाब से ब्याज मिलने वाला है. इस स्कीम के तहत, महिलाओं को खुद का अकाउंट ओपन करवा लेना है. इसके अलावा, माता- पिता अपनी नाबालिग बेटी के नाम पर भी उसका अकाउंट इस स्कीम के तहत ओपन कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.