1 अगस्त से बदल जाएंगे UPI के नियम, जानिए किन यूजर्स पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली, UPI New Rules | ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का दौरा यूजर्स में इस कदर बढ़ चुका है कि लोग अब खुद के पास कैश भी नहीं रखते हैं. इसी बीच नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 1 अगस्त 2025 से UPI सिस्टम में बड़े बदलाव लागू करने की तैयारी में है. इसका उद्देश्य यूपीआई सिस्टम को अधिक सिक्योर और फास्ट बनाना है. इस दौरान यूजर्स को कुछ प्रतिबंधों का भी सामना करना पड़ सकता है.

UPI

होंगे यह बदलाव

  • नियमों में बदलाव के तहत, यूजर्स यूपीआई ऐप पर 1 दिन में केवल 50 बार ही अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर पाएंगे. यदि कोई व्यक्ति 2 ऐप का इस्तेमाल करता है, तो प्रत्येक ऐप पर 50 बैलेंस चेक करने की अनुमति मिलेगी. यानी वह 100 बार बैलेंस चेक कर पाएंगे.
  • नए नियमों के अनुसार, लेनदेन शुरू होने के कम- से- कम 90 सेकंड बाद ही लेनदेन की स्थिति की जांच के लिए पहले API कॉल करनी होगी.
  • यूजर्स प्रतिदिन केवल 25 बार ही UPI चेक कर पाएंगे कि उनके मोबाइल नंबर से कौन से खाते जुड़े हुए हैं. उनका यह रिक्वेस्ट तभी काम करेगा, जब यूजर अपना बैंक चुनेगा और अप्रूवल देगा.

मिलेगा बेहतरी एक्सपीरियंस

यूपीआई सिस्टम को लेकर किए जाने बदले बदलाव बहुत अहम है. NPCI का कहना है कि इन बदलाव से सिस्टम की स्थिरता और सुरक्षा में सुधार होगा. यह कदम यूपीआई नेटवर्क पर बढ़ते लोड को मैनेज करने के लिए किया जा रहा है. इससे यूजर्स को डिजिटल पेमेंट का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिल पाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.