हरियाणा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिए लिया सराहनीय फैसला, गांव में ही बनेंगे परीक्षा केंद्र

हिसार | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा जल्द शुरू होने वाली है. इन परीक्षाओं में बोर्ड इस बार एक अच्छी पहल करने जा रहा हैं. बोर्ड द्वारा बेटियों को लेकर एक अच्छा फैसला लिया गया है. 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने के लिए अब बेटियों को दूसरे गांव नहीं जाना होगा. जिन गांवों में बोर्ड परीक्षा देने वाली छात्राओं की संख्या 100 से ज्यादा हैं, उनके लिए गांव में ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा. इसके लिए बोर्ड ने खाका बना लिया है.

BSEH Haryana Board

हरियाणा बोर्ड का बड़ा फैसला

ऐसे गांवों में स्कूलों से विशेष रूप से लिस्ट की मांग की गई हैं जहां पर परीक्षा देने वाली लड़कियां (छात्राएं) 100 से ज्यादा हैं. इसके साथ ही जिन गांवों में 100 से कम छात्राएं हैं तो उनके परीक्षा केंद्र भी गांव के पास ही बनाए जाएंगे. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है. 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होकर 1 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक होगा.

इस साल 5.21 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे. पिछले साल के अपेक्षा इस बार 56,468 छात्र- छात्राएं ज्यादा होंगे. परीक्षाओं के दौरान किसी प्रकार की कोई अशांति ना हो इसके लिए बोर्ड की तरफ से इस बार सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

नकल रोकने के लिए लिया यह फैसला

बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार पेपरों पर क्यूआर कोड रहेंगे. कठोर देखरेख के बीच परीक्षा आयोजित होगी. इस बार कोशिश है कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ड्यूटी देने वाले शिक्षक प्राइवेट स्कूलों से न हो और ना ही उनकी ड्यूटी उनके अपने क्षेत्र में लगाई जाए. बोर्ड अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों की फाइनल लिस्ट तैयार की जा रही है.

नहीं जाना होगा दूसरे गांव या शहर

बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर पवन शर्मा ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा व उनको परेशानी को देखते हुए फैसला लिया गया है कि जिन गांवों में परीक्षा देने वाली छात्राओं की संख्या  कम से कम 100 है या उससे ज्यादा है तो उनके लिए उनके गांव में ही परीक्षा केंद्र बना दिया जाएगा. उन्हें दूसरे गांव या शहर में परीक्षा देने नहीं जाना पड़ेगा. ऐसे में बेटियों के लिए बोर्ड का यह कदम काफी सराहनीय है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.