50 साल के बुजुर्ग का बरगद के पेड़ पर हाईवोल्टेज ड्रामा, हैरान रह गए लोग

हिसार | हरियाणा के हिसार शहर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां सब्जी मंडी के पास आज सुबह एक 50 वर्षीय बुजुर्ग ने करीब 30 फीट ऊंचे बरगद के पेड़ पर चढ़कर खूब हंगामा खड़ा किया. उक्त शख्स पेड़ पर चढ़कर ऊंची आवाज में भजन गा रहा था और साथ ही डाली पर खड़ा होकर डांस भी करने लगा. वहां मौजूद भीड़ को अहसास हुआ कि उक्त शख्स पेड़ से गिर सकता है तो पुलिस को सूचना दी गई.

Hisar Buzurg

जाल पर गिरने से आई चोटें

सूचना मिलते ही पुलिस व नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को नीचे उतरने की अपील की लेकिन बुजुर्ग काफी देर तक उनकी बात को अनसुना करता रहा. इस दौरान पुलिस ने बुजुर्ग के बचाव के लिए पेड़ के नीचे जाल बिछा दिया था. करीब तीन घंटे बाद बुजुर्ग ने पेड़ से नीचे जाल पर छलांग दी. इस दौरान उसके पांव में चोट आई और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा.

यह भी पढ़े -  ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, हिसार- जयपुर और बठिंडा रूट पर बढ़ी सुविधा

नशे का आदी है बुजुर्ग

आसपास के लोगों ने बताया कि यह बुजुर्ग नशे का आदी है और यही पार्क के आसपास ही रहता है. उन्होंने बताया कि बुजुर्ग जब टहनी पर खड़ा होकर नाचने लगा तो उसके नीचे गिरने की संभावना बढ़ गई थी तो पुलिस को सूचित करना पड़ा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.