गर्व: कौन बनेगा करोड़पति पहुंची हिसार की इंसिया, 18 अक्टूबर को सोनी टीवी में होगा प्रसारण

हिसार | कौन बनेगा करोड़पति सोनी टीवी का एक कार्यक्रम पॉपुलर कार्यक्रम है, जिसका संचालन महानायक अमिताभ बच्चन करते हैं. इस शो में पिता के सपने को पूरा करने के लिए हिसार की इंसिया अरोड़ा हाट सीट पर पहुंची हैं. अपने पहले ही प्रयास में इंसिया ने शो मे जाने की सफलता प्राप्त की.

Kaun Banega Crorepati KBC

हिसार के सेक्टर 13 में रहने वाली इंसिया अरोड़ा ने केबीसी शो में भाग लेकर अपने पिता का सपना पूरा और राज्य का नाम रोशन किया है. इंसिया अपने पहले ही प्रयास में हॉट सीट तक पहुंचने में सफल रहे. शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इंसिया ने कितने रुपए जीते, इसका खुलासा शो प्रसारण के दौरान किया जाएगा. पिता के सपने को पूरा करने के लिए इंसिया ने पहला प्रयास किया और उसी में सफल हो गई. उनका मकसद शो में जाकर पैसे कमाने का नहीं था बल्कि 21 साल से प्रयास करते आ रहे पिता के सपने को पूरा करने का था. बेटियों के लिए उन्होंने संदेश दिया कि मेहनत और काबिलियत से किए गए काम में किस्मत हमेशा साथ देती है.

इंसिया के बताया कि 21 साल से पिता सुरेश अमिताभ बच्चन के शो देखते आ रहे हैं. शो में जाने के लिए उन्होंने कई बार प्रयास किए, लेकिन वे नहीं जा पाए. पिता के देखे सपने को मैंने पूरा करने की मैंने ठानी और पहला प्रयास किया. शो की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में हॉट सीट पर इंसिया से कहा कि आपकी मां तो कह रही थीं कि आप बहुत कम बोलती हैं और शांत रहती हैं. आप तो जब से हॉट सीट पर बैठी हैं, बोले ही जा रही हैं. इंसिया ने मुंबई में 8 और 9 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग पूरी की. शो का प्रसारण 18 से 20 अक्तूबर को सोनी टीवी पर रात 9:00 बजे से होगा. शो मे इंसिया ने कितनी धनराशि दी थी इसका खुलासा प्रसारण के दौरान पता चलेगा.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts