आंदोलन को लेकर किसानों को कैसे किया जाए भ्रमित, बीजेपी वर्कर ने बैठक में पूछा

गुरुग्राम । हरियाणा में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ कृषि मुद्दों को लेकर बुलाई गई संवाद बैठक का एक विडीयो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है जिसने बीजेपी पार्टी की किरकिरी करा दी है.

bjp meting

दरअसल कृषि कानूनों के मुद्दे सम्वाद के लिए बुलाई गई बैठक में एक कार्यकर्ता बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से यह पूछता सुनाई दे रहा है कि ,”माननीय प्रदेशाध्यक्ष आपकी बात सही है ये किसान समझाने से नहीं मानेंगे और न ही समझने की कोशिश करते है, इनको बहकाना पड़ेगा इसलिए बहकाने के 2-4 मंत्र और दे दो.”

इस मंच पर हिसार के सांसद बृजेन्द्र सिंह, खेल मंत्री संदीप सिंह जैसे बड़े नेता नज़र आ रहे है. इसी वीडियो को रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया है और इसे बीजेपी का असली चेहरा बताया है और चुल्लू भर पानी मे डूब मरने को कहा है.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts