CBSE 10वीं, 12वीं टर्म-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली | सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बड़ी सूचना सामने आई है. सीबीएसई की ओर से टर्म-1 परीक्षा के एडमिट कार्ड और रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं. विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

CBSE

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म-1 परीक्षा के एडमिट कार्ड और रोल नंबर जारी कर दिए है. उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई की ओर से पहले ही टर्म-1 की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया था. जिसके मुताबिक, दसवीं कक्षा टर्म-1 की माइनर विषयों की परीक्षाएं 17 नवंबर और 12वीं बोर्ड टर्म-1 माइनर परीक्षाएं 16 नवंबर से शुरू होगी.

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbse.gov.in जाए.
  • होम पेज पर 10वीं, 12वीं परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉग-इन क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या / रोल नंबर / जन्मतिथि) दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर आपको एडमिट कार्ड दिखेगा.
  • जिसके बाद आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड और प्रिंट आउट कर कर लें.
Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts