SSR Death Case: सुशांत की मौत के दिन किससे की रिया ने एक घण्टे से भी लम्बी बातचीत

अभिनेता सुशांत की मौत से उभर पाना पूरे बॉलीवुड ही नहीं अपितु देश के लिए भी बहुत मुश्किल हो रहा है. उनका यूं असमय चले जाना सबको चकित करने वाली घटना है. वहीं ये मौत एक पहेली बन गयी है जिसमें हर रोज नई नई बातें निकल कर आ रही हैं. जिससे उनकी मौत की यह गुत्थी सुलझने का नाम ही नहीं ले रही.

Sushant Riya Photo

वहीं इस मामले में 4 तरह की फ़ोर्स कार्य कर रही हैं जिनमे मुम्बई पुलिस, बिहार पुलिस, ईडी व सीबीआई शामिल हैं. परन्तु मामले की सच्चाई अभी तक किसी को हाथ नहीं लगी है. सुशान्त के पिता ने जब उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती पर कई संगीन आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है तब से इस केस ने अलग ही तूल पकड़ लिया है.

किससे हुई इतनी लंबी बातचीत?

रिया और सुशान्त को लेकर हर रोज नई सच्चाई सामने आ रही है जिसने पुलिस के काम को और मुश्किल कर दिया है. वहीं ईडी के सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि अभिनेता की मौत के दिन रिया ने एक नम्बर पर एक घण्टे से अधिक बात की है. जानकारी के मुताबिक जब सुशांत की मौत की खबर सभी न्यूज़ चैनलों पर आ रही थी तब भी वो उस शख्स से फोन पर बात कर रही थी जिसका नाम राधिका मेहता है.

जिससे उस दिन रिया की 3 बार बात हुई जिसमें सुबह 30 मिनट 56 सेकंड, उसके बाद सुबह 8 बजे 30 मिनट फिर 8 बजकर 38 मिनट पर 5 मिनेट 41 सेकंड तक बात हुई. फिलहाल राधिका मेहता कौंन हैं इसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है. हालाँकि सुशान्त से रिया की आखिरी बातचीत 5 जून को हुई थी इसके बाद उनकी कोई बात नही हुई. वैसे पुलिस ने इस केस में अब तक 56 व्यक्तियों के बयान दर्ज किए हैं. परन्तु, अब वास्तविकता का पता तो पूरी जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा कि आखिर दोषी कौन है.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts