Vastu Tips: घर या ऑफिस की इस दिशा में लगाए घड़ी, फिर देखे नहीं रुकेगा कोई भी काम

लाइफस्टाइल, Vastu Tips | हमारी जिंदगी में समय का काफी महत्वपूर्ण रोल होता है. समय ही हमें जीवन में सही राह दिखाता है लेकिन इसके लिए जरूरी है कि समय की दिशा भी सही है. आमतौर पर लोग अपनी सुविधा अनुसार, दीवार घड़ी को कहीं भी लटका देते हैं परंतु वास्तु शास्त्र के अनुसार खड़ी को सही दिशा में लगाया जाना बेहद जरूरी होता है. यदि आप सही दिशा में घड़ी लगाते हैं तो इससे आपको किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता.

Wall Clock Ghadi

घर की इस दिशा में लगाए दीवार घड़ी

इसके विपरीत यदि सही दिशा में घड़ी ना लगी हो तो घर या ऑफिस में नकारात्मक उर्जा के साथ-साथ आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती है. हर कोई अपना काम समय के अनुसार या समय को देखकर ही करता है. समय देखने के लिए घर या ऑफिस में एक घड़ी की आवश्यकता होती है. ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि हम घड़ी को सही दिशा में लगाएं.

वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को घर या ऑफिस की पूर्वी, पश्चिमी या उत्तरी दिशा की दीवार पर ही लगाना चाहिए. यह दिशाएं घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती है. यदि आप इन दिशाओ में घड़ी को लगाए रखते हैं, तो आपका अच्छा समय बना रहता है और बिना किसी अड़चन के सारे काम समय पर पूरे हो जाते हैं. इसलिए घड़ी लगाते समय आपको इन्हीं दिशाओं में से किसी एक दिशा का चयन करना चाहिए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.