White Hair Causes: इन कारणों से हो जाते हैं कम उम्र में बाल सफेद, जानें उपाय

नई दिल्ली | उम्र के बढ़ने के साथ-साथ बालों का सफेद होना आम बात है. लेकिन कम उम्र में बाल सफेद होना एक बहुत बड़ी समस्या है. इसके कई कारण होते हैं, जिनकी वजह से समय से पहले बालों का रंग बदलने लगता है, लेकिन सफेद बालों को रोकने के लिए कई उपाय भी मौजूद हैं. तो आइए जानते हैं सफेद बालों के कारण और उपायों के बारे में:

white hair

vitamin b12 की कमी: कम उम्र में बाल सफेद होने का सबसे पहला कारण शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकता है. बता दें कि यह विटामिन शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ बालों की ग्रोथ और रंग को बनाए रखने में भी मदद करता है. ऐसे में अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है, तो इसके कारण बालों का रंग सफेद होने लगता है.

धूम्रपान: कम उम्र में बालों का सफेद होने और धूम्रपान के बीच काफी गहरा संबंध है. क्योंकि, स्मोकिंग के कारण रक्त धमनियां सिकुड़ जाती हैं और बालों की जड़ों को पर्याप्त खून नहीं मिल पाता. जिस कारण कम उम्र में बाल सफेद होने लगते हैं.

तनाव: तनाव हमारी जिंदगी का वो हिस्सा है जो हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है. जिसमें बालों का सफेद होना भी शामिल है. जी हां, तनाव के कारण नींद ना आना, चिंता, भूख ना लगना, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या होती है. वहीं, अगर किसी को ज्यादा तनाव होता है, तो इसके कारण बाल भी सफेद होने लगते हैं.

कम उम्र में बाल सफेद होने के अन्य कारण

  • थायरॉइड डिसऑर्डर
  • जेनेटिक्स
  • ऑटोइम्यून डिजीज

बालों के सफेद ना होने के उपाय

अगर आप भी चाहते हैं कि समय से पहले आपके बाल सफेद ना हो तो इसके लिए आपको यह उपाय अपनाने होंगे. जैसे-

  • विटामिन बी12 का सप्लीमेंट लेना
  • एक्सरसाइज करना
  • धूम्रपान छोड़ना
  • योगा करना
  • तनाव ना लेना
  • ताजे फल व सब्जियां खाना

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.