दिल्ली की सड़कों पर ठेला लगाकर गोलगप्पे बेच रही 21 साल की तापसी, ‘बीटेक पानीपुरी वाली’ के नाम से हैं मशहूर

नई दिल्ली | आज के समय में बेरोजगारों के लिए केवल नौकरी ही एकमात्र उपाय नहीं बचा है, बल्कि युवा नए- नए स्वरोजगारों में हाथ आजमा रहे हैं और उनमें कामयाब भी हो रहे हैं. पढ़े- लिखे युवा छोटे लेकिन लीक से हटकर नए काम करने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं. ये लोग जब इस तरह कुछ हटकर नया काम करते हैं, तो वह सोशल मीडिया पर जल्दी ही वायरल भी हो जाते हैं. ऐसा ही एक नाम दिल्ली की तापसी उपाध्याय (Tapasi Upadhyay) का है.

B.Tech Pani Puri Wali

‘बीटेक पानीपुरी वाली’ के नाम से हैं मशहूर

तापसी को ‘बीटेक पानीपुरी वाली’ के नाम से जाना जाता है. जैसे ही लोग उनके ठेले के पास से गुजरते हैं, तो वह ठेले पर लिखे अजीब नाम को देखकर रुक जाते हैं और उनके कदम गोलगप्पे खाने के लिए थम जाते हैं. मूल रूप से तापसी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली हैं और उन्होंने आईआईटीएम कॉलेज से बीटेक की डिग्री हासिल की है. आज तापसी की स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है. वह तिलक नगर में पानीपुरी का ठेला लगाकर गोलगप्पे बेचने का काम कर रही हैं.

वैसे तो 21 साल की तापसी उपाध्याय अपने काम की वजह से हमेशा ही चर्चा में रहती हैं. वह कहती हैं कि हमारे देश में सबसे ज्यादा पानीपुरी को पसंद किया जाता है. उन्होंने अपने बचपन के दोस्त संदीप कुमार के साथ हाल ही में एमटेक की पढ़ाई पूरी की. उसके बाद, दिल्ली के जनकपुरी और आसपास के इलाकों में ‘बीटेक पानीपुरी वाली’ के नाम से स्टॉल लगाना शुरू किया.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

4 महीनों में कमाए 12 लाख रूपए

वह कहती हैं कि पानीपुरी बनाने में वह एयर फ्रायर का इस्तेमाल करती हैं. वह चाहती हैं कि आगे इसे एक ब्रांड की तरह पूरे देश में पेश करके अलग- अलग स्टोर खोले जाएं. वह कहती हैं कि शुरुआती 4 से 5 महीने में उन्होंने 10 से 12 लाख रुपए कमा कर घर वालों को दे दिए. उन्होंने बताया कि आगे वह और भी हाइजीनिक फूड लेकर आएंगी. तापसी का कहना है कि उन्हें पढ़ाई का काफी शौक है. इस काम में उन्हें अपने परिवार और दोस्तों से भी खूब समर्थन मिल रहा है. वर्तमान में वह 20 लोगों के साथ पश्चिमी दिल्ली में चार स्टाल लगा रही हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts