होली पर्व पर आशा वर्कर्स के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने मानदेय बढ़ाने को दी मंजूरी

नई दिल्ली | देशभर में आशा कार्यकर्ताओं (Asha Workers) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. रंगों के त्योहार होली पर केंद्र की मोदी सरकार ने उन्हें खुशखबरी देते हुए उनकी खुशियों में रंग भरने का काम किया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के संचालन समूह ने आशा कार्यकर्ताओं का प्रोत्साहन मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है.

AASHA WORKER

राज्यसभा में दी जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर आगे बढ़ेगी. NHM के तहत, मिशन संचालन समूह (एमएसजी) सर्वोच्च नीति- निर्माण और संचालन संस्था है. राज्यसभा में मंगलवार को पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए नड्डा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता बहुत अच्छा काम कर रही हैं. उनके प्रयासों की जितनी सराहना की जाएं, उतनी ही कम है.

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर उनके प्रयासों से मातृ मृत्यु दर, आईएमआर (शिशु मृत्यु दर) और 5 साल से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर के स्तर को कम करने में मदद मिली है. कुछ राज्यों से आशा कार्यकर्ताओं के पारिश्रमिक को बढ़ाने की मांग उठ रही थी, जिसके लिए एमएसजी ने अनुमति दे दी है और हम इस पर आगे बढ़ेंगे.

यह भी पढ़े -  हंगरी में काजल का कमाल, 76KG वर्ग में जीता स्वर्ण; भारत को मिला तीसरा गोल्ड

मानदेय 21 हजार रूपए करने की मांग

आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने को लेकर केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के सांसदों ने संसद में विरोध प्रदर्शन किया था. उन्होंने मानदेय बढ़ाकर 21,000 रुपये करने और उन्हें सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में 5 लाख रुपये दिए जाने की मांग उठाई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.