एल्विश यादव को गुरुग्राम केस में भी मिली जमानत, घर पहुंचने पर मां हुई भावुक; यहाँ पढ़े मामला

नई दिल्ली | यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी- 2 विनर एल्विश यादव को बड़ी राहत मिली है. दरअसल, कंटेंट क्रिएटर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न से मारपीट के मामले में एल्विश यादव को गुरुग्राम कोर्ट से जमानत मिल गई है. इससे पहले नोएडा की एक अदालत ने रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव को भी शुक्रवार को जमानत दे दी थी. अब जाकर परिवार ने भी राहत की सांस ली है.

Elvish Yadav

राहत की ली सांस

जमानत मिलने के बाद एल्विश यादव अपने रिश्तेदार और पिता के साथ कार से वजीराबाद स्थित अपने घर चला गया. उसकी मां घर पर इंतजार कर रही थी. कोर्ट में करीब 3 घंटे तक चली कानूनी प्रक्रिया के दौरान उन्होंने किसी से कुछ नहीं कहा. एल्विश बस कोर्ट के फैसले का इंतजार करते रहे. कोर्ट का फैसला आने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है.

यह भी पढ़े -  CBSE ने दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा के लिए जारी किया शेड्यूल, इस तारीख तक बिना लेट फीस करें आवेदन

कल नोएडा कोर्ट से मिली थी जमानत

बता दें कि इससे पहले नोएडा पुलिस ने एल्विश को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में 17 मार्च को गिरफ्तार किया था. 6 दिनों तक नोएडा की लक्सर जेल में बंद रहने के बाद यूट्यूबर को शुक्रवार को जमानत मिल गई थी. दूसरी तरफ, एल्विश यादव की एक झलक देखने के लिए शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हर कोई एल्विश को देखना चाहता था और उसकी फोटो अपने फोन से लेना चाहता था.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.