सावधान! अगर आप भी बेच रहे हैं Old coin या note, RBI ने जारी की जरूरी सूचना

नई दिल्ली । पिछले कुछ दिनों से पुराने सिक्के और नोट की खरीद -बिक्री का ट्रेंड सिर चढ़कर बोल रहा है. लोग एंटीक कॉइन और नोट का कलेक्शन बेच रहे हैं. बता दे कि कई वेबसाइट पर इन नोट और सिक्कों के लिए अच्छी रकम मिलने की बात भी सामने आई है. कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफार्म के जरिए भी पुराने नोट और सिक्के बेचे जा रहे हैं. बता दें कि हाल ही में आरबीआई (RBI) ने इसको लेकर एक जरूरी सूचना जारी की है.

OLD COIN

RBI ने जारी की जरूरी सूचना

आरबीआई ने स्पष्ट कहा कि कुछ धोखाधड़ी करने वाले तत्व ऑनलाइन ऑफलाइन प्लेटफार्म पर पुराने बैंक नोट और सिक्कों की बिक्री के लिए केंद्रीय बैंक के नाम और लोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं. अगर आप भी पुराने सिक्के और नोट बेचने या खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आरबीआई की तरफ से जारी की गई सूचना की जानकारी जरूर ले. बता दें कि ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले लोग ज्यादातर ग्राहकों को चूना लगाने की फिराक में बैठे रहते हैं, इसके लिए वह रोजाना नए नए तरीको का इस्तमाल करते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

हाल ही में रिजर्व बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी कर कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ तत्व गलत तरीके से भारतीय रिजर्व बैंक के नाम और लोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं और विभिन्न ऑनलाइन ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पुराने  नोट और सिक्कों को बेचने के लिए लोगों से शुल्क और टैक्स मांग रहे. रिजर्व बैंक ने अपने बयान में कहा कि वह इस प्रकार की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं है और इस तरह के ट्रांजैक्शन के लिए कोई भी शुल्क या कमीशन नहीं मांगेगा. साथ ही बैंक ने कहा कि उसने किसी संस्था या व्यक्ति को इस प्रकार की गतिविधियों के लिए किसी तरह का कोई भी प्राधिकार नहीं दिया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.