अगर आपके पास है 1 रूपए का यह सिक्का, तो आपको मिलेंगे डेढ़ लाख रुपए, जानिए कैसे

नई दिल्ली | आप यह सोच भी नहीं सकते कि कई बार पुरानी चीजें आपको अचानक से इतना अमीर बना सकती हैं. आपके घर में पड़े पुराने सामान की बाजार में इतनी अधिक वैल्यू है कि उसके बदले आपको मुंह मांगी कीमत मिल सकती है. अगर आपको पुराने सिक्के इकट्ठा करने का शौक है, तो यह शौक आपको करोड़पति बना सकता हैं. कुछ लोगों को पुराने सिक्के संभाल कर रखने की आदत होती है. अब ₹1 का यह सिक्का आपकी किस्मत बदल सकता है.

one rs coin

इस सिक्के के बदले में आपको मिलेंगे डेढ़ लाख रुपए

ई-कॉमर्स साइट Quickr पर महारानी विक्टोरिया के साल 1862 के सिक्के बिक रहे हैं. बता दें कि इस वेबसाइट पर यह सिक्के डेढ़ लाख रुपए तक में बिक रहे हैं. साल 1862 में बना ₹1 का चांदी का सिक्का दुर्लभ सिक्कों की श्रेणी में है. भारत में कई लोग महारानी विक्टोरिया के सिक्कों की खरीदारी करना पसंद करते हैं. वहीं कई लोग दिवाली, अक्षय तृतीया जैसे शुभ मुहूर्त पर ऐसे सिक्कों की खरीदारी करते हैं. बता दें कि पिछले कुछ सालों से देश में कई सिक्कों को बनाने का काम बंद हो गया है जिससे उन सिक्कों की कीमत काफी बढ़ गई है.

अगर आपके पास है 5 रूपए का ट्रेक्टर वाला नोट, तो आप कमा सकते हैं 30000 रूपए, जानिए कैसे

जानिए इस सिक्के को कैसे बेचे

अगर आपके पास भी एक रुपए का ऐसा दुर्लभ सिक्का है और आप उसे बेचना चाहते हैं तो आपको ई-कॉमर्स वेबसाइट Quickr पर जाना होगा. सबसे पहले आपको साइट पर एक ऑनलाइन विक्रेता के तौर पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. सिक्के की एक तस्वीर पर क्लिक करें और इसे साइट पर अपलोड कर दे. यदि आप भाग्यशाली है तो खरीदार सीधे आपसे संपर्क करेगा. फिर आप पेमेंट और डिलीवरी की शर्तों के मुताबिक अपना सिक्का बेच सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, 17 जुलाई को GDA की मेगा नीलामी
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.