2 रुपए का यें सिक्का आपको बना सकता है लखपति,बस करना होगा यें काम

नई दिल्ली । अक्सर ऐसी बातें सुनने को मिलती हैं कि एक सिक्के के बदले में आपको लाखों रुपए प्राप्त हो सकतें हैं . लेकिन आपने इस बात पर कभी गौर नहीं किया कि इन्हें खरीदता कौन है .शौक बड़ी चीज होती है और एंटीक चीजों का संग्रह करना भी एक अलग तरह का फितूर होता है. देश-दुनिया में ऐसे शौक मिजाज लोगों की कमी नहीं है और ऐसे लोगों के पास पहले से भी एंटीक चीजों का संग्रह होता है.

indian coins

ऐसे शौकीन लोग पुराने और दुर्लभ सिक्कों को संग्रह कर अपना कलेक्शन रिच करते है. दुर्लभ सिक्कों को कलेक्ट करने के लिए वे बहुत से रुपए भी खर्च करने से पीछे नहीं हटते हैं. हों सकता है कि आपके घर में भी कोई पुराना, कोई दुर्लभ स्पेशल सिक्का पड़ा हों जिसके बदले में आप लाखों रुपए कमा सकते है.

दरअसल देशी- विदेशी हर तरह के ऐसे बहुत सारे सिक्के हैं ,जिनका प्रचलन काफी समय पहले बंद हो चुका हैं और इन सिक्कों को देखने का मौका बिल्कुल ही रेयर होता है. फिलहाल हम यहां 2 रुपए के जिस सिक्के की बात कर रहे हैं ,उस सिक्के के बदले में आपको पूरे 5 लाख रुपए मिल सकतें हैं.

कैसा होना चाहिए 2 रुपए वाला सिक्का

ई- कॉमर्स बेबसाइट क्विकर पर इस तरह के यूनिक सिक्कों की सेल चलती रहती है. एक ऐसा ही सिक्का सन् 2000 ईस्वी का है ,जिस पर पीछे भारत का मानचित्र और उस मानचित्र में राष्ट्रीय झंडा छपा हुआ है. इसके बगल में हिंदी में राष्ट्रीय एकता और इंग्लिश में National Integration मुद्रित हैं.

अगर आपके पास ऐसा सिक्का है तो आपके पास लाखों रुपए कमाने का बेहतरीन मौका है. क्विकर डॉट कॉम पर इस सिक्के की कीमत 5 लाख रुपए बताई गई है. इसी बेबसाइट पर और भी कई तरह के सिक्कों की मांग है , जैसे 2 रुपए के ही एक 1994 के सिक्के की कीमत भी 5 लाख रुपए बताई जा रही है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

मिल सकती है ज्यादा कीमत भी

क्विकर नाम की यह बेबसाइट खरीदने और बेचने वाले के बीच माध्यम का कार्य करती है. यह दोनों पर निर्भर करता है कि किस कीमत पर दोनों डील के लिए राजी होते हैं. अगर आपके पास ऐसे 2 रुपए के 2 सिक्के भी हो और आपकी डील होते ही आप 10 लाख रुपए के मालिक बन सकते हैं.

अब जानिए क्या करना होगा

यदि आपके पास ऐसे 2 रुपए के सिक्के हैं तो इसे बेचने के लिए सबसे पहले आपको एक ऑनलाइन विक्रेता के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. आप घर बैठे भी इस प्रक्रिया को बेहद आसानी से कर सकते हैं. इसकी पूरी जानकारी (https://www.quikr.com/home-lifestyle/2-rupee-coin-for-sale-quantity-2-jalandhar/p/355893515 ) पर उपलब्ध हैं. यहां आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल जैसी डिटेल भरकर अपना अकाउंट रजिस्टर करना होगा. इसके बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करना होगा.

इस बेबसाइट पर आपको दो तरह के विकल्प होते हैं. सिक्का खरीदने के लिए Buy Now और बेचने के लिए Make an Offer. आपको सिक्के की फोटो खींचकर अपलोड करनी होगी . इसके बाद खरीददार आपसे कॉन्ट्रैक्ट करेगा. इस तरह आप सिक्का पाएंगे. सिक्के की कीमत एंटीक चीजों के शौकीन पर निर्भर करती है कि वो आपको कितने रुपए देता है. कई अवसरों पर दुर्लभ सिक्कों के लिए आपको निर्धारित रकम से भी ज्यादा रुपए मिलने की संभावना रहती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.