Post Office Scheme: एकमुश्त राशि जमा करवाने के बाद हर महीने होगी इतनी कमाई

नई दिल्ली । अगर आप पोस्ट ऑफिस (Post Office) योजना में एकमुश्त राशि जमा करवाना चाहते हैं, तो हम आपको एक ऐसी योजना बताएंगे जिसमें  हर महीने आपको पैसे मिलेगे . बता दे कि डाकघर मासिक आय योजना मे 6.6% प्रतिवर्ष की दर से ब्याज मिलता है. अगर आप साडे ₹400000 एकमुश्त जमा कराते हैं,  तो 5 साल बाद आप हर महीने 2475 रुपए कमाएंगे.

POST OFFICE

जानिए पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना के बारे मे 

डाकघर मासिक योजना आपको हर महीने पैसे कमाने का मौका दे रही है. बता दें कि बहुत से लोगों के पास पैसा होता है फिर भी उन्हें यह समझ नहीं आता कि वह इस पैसे को कहां निवेश करें. कुछ लोग अपने पैसों को ऐसी जगह लगाना चाहते हैं जहाँ से उन्हें हर महीने कुछ ना कुछ कैश वापिस मिलता रहे. अगर आप भी ऐसी ही योजना की तलाश कर रहे हैं.  तो पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना आपके काम की साबित हो सकती हैं. बता दे कि इस योजना में किसी प्रकार का जोखिम नहीं होता. इस योजना के जरिए आप अपना पैसा ब्याज सहित वापस प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

इस योजना पर आपको सालाना 6.6% का ब्याज मिलता है. इस योजना के तहत अगर आप 4.5 लाख रूपये एकमुश्त जमा करवाते हैं तो 5 साल बाद आपको हर साल 29,700 रुपए मिलेंगे. वही हर महीने आप 2475 रूपये कमाएंगे. इसके लिए पात्रता अवधि 5 वर्ष है,  5 साल के बाद इससे आपको एक गारंटीड मंथली इनकम होने लगेगी. डाकघर के मासिक बचत कार्यक्रम में 18 साल से अधिक उम्र का हर व्यक्ति अपना खाता खुल सकता है. बता दें कि एक बार में अधिकतम 3 खाताधारकों के साथ खाता खोल सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.