Women’s Day पर SBI ने लाखों महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, ‘अस्मिता योजना’ से बिना गारंटी मिलेगा कम ब्याज दर पर लोन

नई दिल्ली | भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने देश भर की महिला उद्यमियों को राहत प्रदान करते हुए बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, अब महिलाओं को कम ब्याज दर के साथ बिना गारंटर का लोन दिया जा सकेगा. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एसबीआई ने इसे ‘अस्मिता योजना’ नाम से पेश किया है. इसका मकसद महिलाओं को कम ब्याज दर वाले फंड का ऑप्शन प्रदान करना है.

SBI State Bank Of India

ट्रांसयूनियन सिबिल ने जारी की थी रिपोर्ट

इस नई योजना को ऐसे समय में लॉन्च किया गया है, जब ट्रांसयूनियन सिबिल ने रिपोर्ट दी थी कि महिलाएं बिजनेस लोन लेने में कम इंटरेस्ट दिखाती हैं. इसके बजाय वे अपने आस-पास के स्रोतों से उधार लेना पसंद करती हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि महिलाओं द्वारा लिए गए मात्र 3 प्रतिशत लोन ही व्यवसाय के उद्देश्य से लिए गए थे. ऐसे में स्टेट बैंक द्वारा महिला दिवस के अवसर पर ‘एसबीआई अस्मिता’ नाम की योजना लॉन्च करके महिलाओं को बड़ी राहत देने का काम किया गया है.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

इन महिलाओं को होगा काफी फायदा

इस बारे में जानकारी देते हुए एसबीआई के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने बताया कि इस नई योजना से सूक्ष्म, लघु और मध्यम इकाइयों को चलाने वाली महिलाओं को आसानी से कर्ज मिल पाएगा. इसके अलावा, बैंक द्वारा महिलाओं के लिए विशेष रूप से ‘नारी शक्ति प्लेटिनम डेबिट कार्ड’ को भी पेश किया गया है. इसे खास तौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है. ये योजनाएं अलग- अलग क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं की जरूरत को पूरा करने का काम करेंगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts