देश में एक साल में बेरोजगारी दर 2.4% बढ़कर 10.3% हुई, देखें रिपोर्ट

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने गुरुवार को बेरोजगारी दर के आंकड़े जारी किए. इसके मुताबिक देश के शहरी क्षेत्र में एक साल के भीतर यह दर 2.4% बढ़ गई है. अक्टूबर से दिसंबर 2020 के बीच यह 10.3% रही जबकि 2019 के इन्हीं तीन महीनों में यह 7.8% थीं. हालांकि जुलाई से सितंबर 2020 के बीच यह दर 13.3% थीं. इससे पता चलता है कि कोरोना की पाबंदियां हटने के बाद देश में रोजगार के अवसर खुलें है.

Berojgari

एनएसओ के सर्वे के मुताबिक अक्टूबर- दिसम्बर 2020 की तिमाही में शहरी क्षेत्र में श्रम बल भागीदारी दर 37.3% थी. यह एक साल पहले की इसी तिमाही की दर 37.2% के मुकाबले अधिक रहीं. बता दें कि अप्रैल 2017 से एनएसओ ने श्रम बल सर्वेक्षण शुरू किया था.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के लोगों के लिए खुशखबरी, 400 यूनिट तक खपत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट मुफ्त

इस सर्वे से हर महीने देश की बेरोजगारी दर, कामगार- आबादी अनुपात, श्रम बल भागीदारी दर और वर्तमान साप्ताहिक स्थिति के बारे में पता चलता है. अक्टूबर से दिसंबर के बीच सर्वे 43,694 परिवारों और 1,71,554 व्यक्तियों के बीच किया गया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.