दिल्ली के इन इलाकों में 2 दिन ठप्प रहेगी जलापूर्ति, पहले ही स्टोर कर लें पानी

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां कुछ इलाकों में लोगों को 2 दिन तक पानी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है. वहीं, कुछ जगहों पर कम प्रेशर के साथ जलापूर्ति रहेगी. ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार पहले ही पानी स्टोर कर लें. अन्यथा, बेवजह की परेशानी हो सकती है. DJB की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की फ्लशिंग के चलते 10 और 11 मार्च को कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी.

Water Pine Ka Pani Nal

10 मार्च को यहां प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

किशनगढ़ गांव, किशनगढ़, महरौली, भाटी माइंस, टिगरी G ब्लॉक, छुरिया मोहल्ला, हरिजन बस्ती मीठापुर, मोलरबंद गांव, बीसी ब्लॉक शालीमार बाग बीपीएस, अर्जुन नगर, कृष्णा नगर, सफदरजंग इनक्लेव, शिवालिक अपार्टमेंट, वसंत विहार एरिया, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, डीडीए फ्लैट्स जेजे कॉलोनी मदनगीर, द्वारका, मधु विहार, राजापुरी, सेक्टर- 2 और 6 महावीर इनक्लेव, सेक्टर- 6 पॉकेट 1 और न्यू जाफराबाद डीडीए फ्लैट्स में 10 मार्च को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी.

11 मार्च को यहां प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

वसंत कुंज सेक्टर D- 3 और D- 4, किशनगढ़, महरौली, राजपुर, दक्षिणपुरी ब्लॉक 20 डीडीए फ्लैट्स, पंचमुखी मंदिर, लाल कुआं, चुंगी नंबर 2, बीबी (वेस्ट) ब्लॉक शालीमार बाग बीपीएस, वेस्ट एंड कॉलोनी, आनंद निकेतन कॉलोनी, सुखदेव विहार, दक्षिणपुरी, बिंदापुर ब्लॉक D पॉकेट 3, मंसाराम पार्क, ककरोला, द्वारका, मटियाला और दिलशाद गार्डन पॉकेट D में 11 मार्च को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

हेल्पलाइन नंबर जारी

दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों की सुविधा का ख्याल रखते हुए आपातकालीन स्थिति में पानी के टैंकर मंगवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. सेंट्रल कंट्रोल रूम (1916), आरके पुरम वाटर इमरजेंसी (26100644/ 26193218), ग्रेटर कैलाश वाटर इमरजेंसी (29234746/ 29234747), जल सदन वाटर इमरजेंसी (29819035/ 29814106), वसंत कुंज वाटर इमरजेंसी (26137216), छतरपुर (कुतुब) वाटर इमरजेंसी (65437020), गिरिनगर वाटर इमरजेंसी (26473720) और महरौली वाटर इमरजेंसी (26137216). इन नंबरों पर संपर्क कर पानी के टैंकर मंगवा सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.