UPW Vs GG: यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जाएंट्स को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, इन दो टीम को देखना होगा बाहर का रास्ता

स्पोर्ट्स डेस्क, UPW Vs GG | महिला प्रीमियर लीग के 17वें मैच में यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जाएंट्स को हरा दिया. गुजरात ने यूपी के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा था. वहीं, जवाब में यूपी ने 20वें ओवर में एक गेंद शेष रहते जीत हासिल की.

UP Warriorz WPL 2023 UPW

यूपी ने गुजरात को तीन विकेट से हराया

यूपी वॉरियर्स ने आज मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. साथ ही, गुजरात जाएंट्स के साथ-साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. इसके अलावा, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 178 रन बनाए थे. वहीं, दयालन हेमलता ने 57 रन और एश्ले गार्डनर ने 60 रन की पारी खेली. जवाब में यूपी ने 19.5 ओवर में 7 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

प्लेइंग इंलेवन

यूपी वॉरियर्स: देविका वैद्य, एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), किरण नवगिरे, ताहिला मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लस्टोन, सिमरन शेख, पार्शवी चोपड़ा, अंजलि सरवनी, राजेश्वरी गायकवाड़.

गुजरात जाएंट्स: सोफिया डंकले, एल वोल्वार्ड्ट, एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, हरलीन देओल, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), स्नेह राणा (कप्तान), किम गर्थ, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, अश्विनी कुमारी.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts