हरियाणा में शुरू होगा बारिश का दौर, पढ़ें मौसम विभाग की लेटेस्ट अपडेट

चंडीगढ़ | मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में दिन में धूप निकलने से लोगों को दिन में ठंड से राहत मिलती रहेगी. हालांकि, प्रदेश में सुबह और शाम ठंड का असर बना रहेगा. मौसम विभाग ने राज्य में 18 फरवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 21 फरवरी को घने बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. माह के अंतिम सप्ताह में भी बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

weather barish 1

19 फरवरी को हरियाणा में तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. हरियाणा में फरवरी के महीने में औसत तापमान न्यूनतम 10 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहता है. जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा में गुरुवार सुबह तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दोपहर में यह बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस हो गया. पड़ोसी राज्यों हरियाणा में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

हरियाणा में न्यूनतम तापमान

हरियाणा मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. अंबाला में 7.1 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 7.2, कैथल में 7.6 और महेंद्रगढ़ के नारनौल में 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हरियाणा के भिवानी, सिरसा, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के आसपास रहा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में इसमें हल्की गिरावट आ सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए मिलने लगे हैप्पी कार्ड, बस करना होगा यह छोटा सा काम

हरियाणा में अधिकतम तापमान राज्य में सर्वाधिक तापमान महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल कस्बे में दर्ज किया गया जहां दिन का तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश के बाकी जिलों में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को लोगों को बढ़ते तापमान से कुछ राहत मिलेगी. प्रदेश के सभी जिलों में गुरुवार को दिन के तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है.

मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 13 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है. इस दौरान पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 फरवरी से 12 फरवरी के दौरान राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है परंतु आज 10 फरवरी को राज्य के उत्तरी जिलों में कहीं- कहीं बादलवाई तथा एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होगी. साथ ही, हवाओं की दिशा में भी बदलाव होने तथा मध्यम से तेज गति से सतही हवाएं चलने की आशंका है. जिसके प्रभाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.