चंडीगढ़ से हरिद्वार के लिए शुरू होगी नई बस सेवा, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

चंडीगढ़ | धार्मिक यात्रा हो या काम से दूसरे शहर जाना हो, बस का सही समय पता हो तो सफर की योजना बनाना आसान हो जाता है। चंडीगढ़, अंबाला और यमुनानगर से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए अब एक नया ऑप्शन मिलने जा रहा है। बता दें कि हरियाणा परिवहन विभाग 23 अक्टूबर 2026 से चंडीगढ़ और हरिद्वार के बीच HVAC बस सेवा शुरू करेगा।

Chandigarh Haridwar Bus

इस बस से अंबाला, यमुनानगर, सहारनपुर और रुड़की के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रही है।

चंडीगढ़ से हरिद्वार बस

स्टॉपेज रवाना होने का समय
चंडीगढ़ सुबह 9:08 बजे
अंबाला सुबह 10:40 बजे
यमुनानगर दोपहर 12:00 बजे
सहारनपुर दोपहर 12:50 बजे
रुड़की दोपहर 1:55 बजे
हरिद्वार पहुंचने का समय दोपहर 2:40 बजे

वापसी में टाइमिंग

हरिद्वार से चंडीगढ़ लौटने वाले यात्रियों के लिए बस दोपहर 3:50 बजे रवाना होगी। रास्ते में अलग-अलग शहरों से बस के प्रस्थान का समय इस प्रकार है।

स्टॉपेज रवाना होने का समय
हरिद्वार दोपहर 3:50 बजे
रुड़की शाम 4:40 बजे
सहारनपुर शाम 5:50 बजे
यमुनानगर शाम 6:40 बजे
अंबाला कैंट शाम 7:50 बजे
चंडीगढ़ बस स्टैंड पहुंचने का समय रात 9:00 बजे

अनिल विज के अनुसार, बेहतर बस सेवा से शहरों के बीच संपर्क मजबूत होगा। साथ ही, इससे यात्रियों को आने-जाने में आसनी होगी।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.